{"_id":"696564ea0bd4474b920d7871","slug":"28-tolas-of-gold-and-15-lakh-rupees-recovered-one-accused-arrested-mohali-news-c-71-1-spkl1025-137917-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: 28 तोला सोना<bha>;<\/bha> 1.5 लाख बरामद, एक आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: 28 तोला सोना<bha>;</bha> 1.5 लाख बरामद, एक आरोपी काबू
विज्ञापन
मोहाली। पंजाब के पूर्व एडिशनल एडवोकेट जनरल (एएजी) एडवोकेट कृष्ण कुमार गोयल की पत्नी अशोक कुमारी (66) की हत्या के मामले में पुलिस जांच के साथ-साथ चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं। यह वारदात अब लालच, विश्वासघात और नाकाम लूट की साजिश की एक कहानी के रूप में उभरी है।
इसमें एक भरोसेमंद घरेलू नौकर ही मुख्य साजिशकर्ता निकला। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों में से दो को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से 28 तोला सोना और 1.5 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं।
तीसरा आरोपी अभी फरार है। एसएसपी हरमनदीप सिंह हंस ने बताया कि उत्तर प्रदेश के फतेहपुर से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस गिरफ्तारी के बाद चोरी किया सोना और नकदी बरामद हुई। एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में एक मृतका के परिवार में काम करने वाला घरेलू नौकर नीरज है, जबकि दूसरा उसका चचेरा भाई है। चचेरा भाई उन दो लोगों में शामिल था।