फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   26th January rehearshal with tractor march.

ट्रैक्टर मार्च निकालकर की 26 जनवरी की रिहर्सल

Fri, 22 Jan 2021 02:11 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 02:11 AM IST
विज्ञापन
26th January rehearshal with tractor march.
मोहाली। किसान जत्थेबंदियों द्वारा गणतंत्र दिवस पर घोषित ट्रैक्टर मार्च की रिहर्सल की गई। खरड़ की अनाज मंडी से शुरू हुआ किसानों का ट्रैक्टर मार्च वीआईपी सिटी पहुंचा और जिले के कई हिस्सों से होता हुआ खानपुर टोल प्लाजा पर समाप्त हुआ।
विज्ञापन

किसान नेताओं की अगुवाई में निकाले मार्च में जिले के किसानों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। ट्रैक्टर मार्च में युवाओं की भागीदारी ज्यादा देखने को मिली। कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली की सीमाओं पर किसान डटे हुए हैं। किसान जत्थेबंदियों ने गणतंत्र दिवस पर दिल्ली की सड़कों पर ट्रैक्टर मार्च निकालने की घोषणा की है। इसी की तैयारी के लिए वीरवार को मोहाली में ट्रैक्टर मार्च निकाला गया।
विज्ञापन

ट्रैक्टरों पर सवार किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। मार्च की अगुवाई किसान नेता दविंदर सिंह देहकलां, कुलवंत सिंह त्रिपड़ी, गुरमीत सिंह, जसवीर सिंह व जगजीत सिंह ने की। इन किसान नेताओं ने बताया कि सभी जत्थेबंदियों ने साझे तौर पर ट्रैक्टर मार्च का आह्वान किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान नेताओं ने केंद्र सरकार पर गलत हथकंडे अपनाकर किसान आंदोलन को कुचलने का प्रयास करने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जिद के चलते मेहनतकश किसानों को आतंकवादी और देशद्रोही साबित करने में जुटी हुई है। किसान आंदोलन का सहयोग करने वालों को एजेंसियों के नोटिस भेजकर डराने की कोशिश की जा रही है। किसान नेताओं ने कहा कि जब तक कृषि कानून रद्द नहीं किए जाते तब तक संघर्ष जारी रहेगा। गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में होने वाले ट्रैक्टर मार्च में शामिल होने के लिए मोहाली से ट्रैक्टरों के काफिले रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed