फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   25 people beat up a vegetable seller and a servant, threatened him and ran away

Mohali News: सब्जी विक्रेता और नौकर से 25 लोगों ने की मारपीट, धमकी देकर फरार

Sat, 04 May 2024 03:37 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2024 03:37 AM IST
विज्ञापन
25 people beat up a vegetable seller and a servant, threatened him and ran away
जीरकपुर। पुलिस ने लोहगढ़ पार्क के नजदीक सब्जी की रेहड़ी लगाने वाले एक व्यक्ति और उसके नौकर पर कुछ लोगों ने हमला करने के आरोप में 25 लोगों के खिलाफ मारपीट करने के आरोप में केस दर्ज किया है। अब आरोपियों की तलाश में पुलिस द्वारा छापेमारी की जा रही है। पुलिस को दी शिकायत में सतविंदर सिंह निवासी जीरकपुर ने बताया कि उसकी बुआ का बेटा रंजीत सिंह लोहगढ़ पार्क के नजदीक सब्जी व मोमोज की रेहड़ी लगता है और अपनी मदद के लिए उसने तीन नौकर भी रखे हुए है। शिकायतकर्ता ने बताया कि बीती 21 अप्रैल को शाम करीब 5 बजे तीन युवक उसकी रेहड़ी पर आए और नौकर के बारे में पूछने लगे। नौकर के बारे में पूछताछ कर रहे युवकों ने आरोप लगाया कि वह बलटाना की एक लड़की के साथ घूमता और इस दौरान वह तीनों युवक उसके साथ ही गाली गलौज करने लगे। इस दौरान एक युवक ने चाकू निकाल लिया और उसे धमकाने लगा। एक दूसरे युवक ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। जब वह शोर मचाने लगा तो वहां आसपास के लोग इकट़्ठा हो गए और हमलावरों से छुड़ाया, लोगों की भीड़ देख हमलावर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

इसके बाद इसी दिन रात करीब साढ़े 11 बजे वहीं तीन युवक अपने 20 से 25 साथियों के साथ आए और आते ही उनपर हमला कर दिया। हमलावरों ने उसकी दोनों बाजू पकड़ लिए और एक हमलावर ने उसके पेट पर चाकू से हमला कर दिया। गनीमत रही की चाकू उसके हाथ पर लगा और वह बच गया। इसके बाद उन्होंने शोर मचाया तो वहां लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। इसके बाद हमलावर धमकियां देते हुए मौके से फरार हो गए। जिसकी शिकायत पुलिस को दर्ज करवाई गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मारपीट करने और धमकियां देने के आरोप में केस दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed