फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   22 year old youth was murdered for drunkenness, both caught after two and a half months

Mohali News: नशे के लिए की थी 22 साल के युवक की हत्या, ढाई महीने बाद दोनों काबू

Thu, 24 Oct 2024 04:10 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2024 04:10 AM IST
विज्ञापन
22 year old youth was murdered for drunkenness, both caught after two and a half months
मोहाली। चप्पड़चिड़ी फतेहबुर्ज के पास 22 साल के फरासत उर्फ चन्नू की दो नशेड़ियों ने 5 अगस्त को हत्या कर दी थी। दोनों नशेड़ी हत्यारों ने फरासत का सिर धड़ से अलग कर दिया था और बोरी में डालकर एक किलोमीटर दूर सेक्टर-91 में सुनसान जगह फेंक दिया था, जो कि दो दिन बाद बरामद हुआ था। इस ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी को पुलिस ने ढाई महीने बाद सुलझा लिया है। फरासत की हत्या के मामले में दोनों आरोपियों को सीआईए मोहाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान 28 वर्षीय बलकार सिंह निवासी गांव चंडियाला सूदा सोहाना जिला मोहाली और 21 वर्षीय गुरतेज सिंह उर्फ तेजी निवासी सोहाना के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ बलौंगी थाने में हत्या का केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने सिर और धड़ का अलग-अलग पोस्टमार्टम करवाया था। आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी और बाइक भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन


नशे की लत को पूरा करने के लिए की थी हत्या
एसपी मनप्रीत सिंह देहात ने बताया कि इस हत्या के मामले में पहले कोई सुराग नहीं लगा था। सीआईए इंचार्ज हरमिंदर सिंह ने जांच सौंपी थी। सीआईए ने टेक्निकल और ह्यूमन सोर्स के माध्यम से केस को ट्रेस कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को 22 अक्तूबर को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी बलकार सिंह और दोषी गुरतेज सिंह उर्फ तेजी नशा करने के आदी हैं। दोनों ही बेरोजगार थे। नशे की लत पूरी करने के लिए किसी न किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूमते रहते थे। 4/5 अगस्त की रात आरोपी बाइक नशे के लिए किसी लूट को अंजाम देने के लिए लांडरां-चप्पड़चिड़ी की तरफ घूम रहे थे। तभी फतेहबुर्ज के पास उनको सड़क पर कूड़े की रेहड़ी खड़ी मिली। वहीं पास में फरासत उर्फ चन्नू कूडा उठा रहा था तो दोनों ने उसे लूटने के इरादे से उसे बुलाया और जो भी पैसे हैं देने के लिए कहा। फरासत ने उनका विरोध किया और लोहे की रॉड से बलकार सिंह के सिर पर वार कर दिया, इसके बाद दोनों नेशेड़ी बलकार सिंह और गुरतेज सिंह ने फरासत को जमीन पर गिराकर कुल्हाड़ी से उसकी गर्दन पर वार कर दिया। इसके बाद जब तक उसकी गर्दन धड़ से अलग नहीं हुई कुल्हाड़ी से वार करते रहे। इसके बाद फरासत की पहचान छिपाने के लिए सिर को बोरी में डालकर ले गए थे।
विज्ञापन

पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि आरोपी बलकार सिंह 8वीं पास और अवविवाहित है। उस पर पहले भी थाना सोहाना में लड़ाई-झगड़े के केस दर्ज हैं। वहीं, गुरतेज सिंह उर्फ तेजी 12वीं पास और अवविवाहित है। दोनों नशा करने के आदी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि मृतक फरासत मूलरूप से उत्तरप्रदेश के मुरादाबाद का रहने वाला था और पंजाब में जिला पटियाला के गांव दलतपुर में रह रहा था। रोजाना चाचा के बेटे के साथ पटियाला से मोहाली कूड़ा उठाने आता था। 5 अगस्त को भी रात करीब 2 बजे पटियाला से लांडरां की तरफ कूड़ा उठाने आए थे। फरासत उर्फ चन्नू बनूड़ से अपने चाचा के बेटे से अलग हो गया था और चप्पड़चिड़ी की ओर कूड़ा उठाने चला गया था। उसके चाचा के बेटे को किसी ने सुबह 7 बजे के करीब सूचना दी कि चप्पड़चिडी के पास किसी कूड़े वाले की हत्या हो गई है। जब चाचा का बेटा वहां पहुंचा तो देखा फरासत का बिना सिर का शव पड़ा था। उसने कपड़ों से फरासत की पहचान की और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद हत्या का केस दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed