{"_id":"66f0c8f431f48189a4072d68","slug":"22-challans-issued-for-creating-ruckus-mohali-news-c-71-1-mli1004-119834-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: हुल्लड़बाजी करने वालों 22 चालान काटे\nमटौर थाना पुलिस ने चलाया ऑपरेशन कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: हुल्लड़बाजी करने वालों 22 चालान काटे मटौर थाना पुलिस ने चलाया ऑपरेशन कारोबार
विज्ञापन
फेज-3बी2 मार्केट बनी शहर हॉट स्पॉट मार्केट, पुलिस ने सख्ती कर वाहनों के काटे चालान
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। पिछले कुछ दिनों से मोहाली फेज-3बी2 मार्केट शहर की सबसे हॉट स्पॉट मार्केट बनी हुई है। यहां से आए दिन शरारती तत्वों का वीडियो वायरल हो रहा है। मटौर थाना पुलिस ने रविवार को अभियान चलाकर ड्रंकन ड्राइव और गाड़ियों पर फिल्में लगाकर घूमने वालों के चालान काटे। साथ ही गाडिय़ों से फिल्में भी उतारीं।
पुलिस ने हुल्लड़बाजी करने वालों के रविवार को 22 चालान काटे और कुछ गाड़ियां भी इंपाउंड कीं। एसएचओ अमनदीप तिरखा ने कहा कि एसएसपी के निर्देश पर 3बी2 की मार्केट में रोज नाके लगाकर वाहनों की जांच की जा रही है। पुलिस रात के समय मार्केट व अन्य रास्तों पर बैरिकेड्स लगाकर वाहनों की चेकिंग करती है। वहीं पुलिस की खासतौर पर उन पर नजर रहती है जो गाडिय़ों में बैठकर शराब पीते हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में एक युवक ने रैश ड्राइविंग कर एक युवती को टॉय गन से डराने का प्रयास किया था। पुलिस ने उसकी पहचान कर उसे गिरफ्तार कर चालान काटकर गाड़ी को भी इंपाउंड कर दिया है। यह चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।