फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   खुली निगम की नींद, अवैध कब्जों पर हुई कार्रवाई

खुली निगम की नींद, अवैध कब्जों पर हुई कार्रवाई

Fri, 14 Dec 2018 12:52 AM IST
Updated Fri, 14 Dec 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खुली निगम की नींद, अवैध कब्जों पर हुई कार्रवाई
- नगर निगम की टीम द्वार फेज-दो मदनपुर में कब्जे हटाए
विज्ञापन

- कुछ सामान भी लिया गया कब्जे, दुकानदारों को कब्जे न करने की दी नसीहत

अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। नगर निगम की मीटिंग में दुकानदारों व रेहड़ी वालों द्वारा किए जाने गए अवैध कब्जों का मामला उठने के बाद आखिर वीरवार को नगर निगम की टीम हरकत में आ गई। इस दौरान टीम ने फेज-दो में लगने वाली पुराने फर्नीचर की दुकानों का कुछ सामान अपने कब्जे में लिया। इसके अलावा मदनपुर के बाहरी साइड खुली दुकानों के सामान को भी नगर निगम की टीम अपने साथ ले गई। टीम ने साफ कर दिया है कि यह मुहिम लगातार चलेगी। किसी को भी नियम तोड़ने वाले को माफ नहीं किया जाएगा।
जानकारी के मुताबिक नगर निगम की टीम इस दौरान सबसे पहले मदनपुर से चंडीगढ़ की तरफ जा रही सड़क पर पहुंची। टीम ने इस दौरान पहले वहां पर दुकानदारों द्वारा रखी गई सीढ़ियों को हटाया। क्योंकि लगातार नगर निगम को शिकायतें मिल रही थी कि सीढ़ियों की वजह से कभी भी कोई हादसा हो सकता है, लेकिन दुकानदार इससे बाज नहीं आ रहे हैं। इसके बाद दुकानों के बाहर फुटपॉथों पर लोगों द्वारा बेचे जाने वाले पुराने फर्नीचर पर भी कार्रवाई की गई। इस दौरान टीम ने काफी सामान अपने कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

जिक्रयोग है कि जिस इलाके में नगर निगम की टीम द्वारा कार्रवाई की गई है उक्त इलाका एक्सीडेंट प्रोन एरिया में आता है। वहां पर कभी भी कोई भी हादसा हो सकता है, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आखिरी अवैध होर्डिंग पर नहीं पड़ रही नजर
मोहाली शहर में एक नामी सिंगर के होने वाले शो के जगह जगह पर होर्डिंग लगे हुए हैं, लेकिन इन होर्डिंग को हटाने की हिम्मत नगर निगम नहीं जुटा पा रहा है। कई बार अधिकारियों को लोग सूचित भी कर चुके हैं, लेकिन अधिकारियों की नींद नहीं खुल रही है। कई जगह तो यह होर्डिंग बिलकुल फुटपाथ पर लगाए गए हैं। जहां पर कभी कोई हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed