{"_id":"5bfc5601bdec2241a73a7040","slug":"21543263745-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीम ने जीता करम सिंह यादगारी स्पोर्ट़्स क्लब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीम ने जीता करम सिंह यादगारी स्पोर्ट़्स क्लब
Updated Tue, 27 Nov 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खिजराबाद की टीम ने जीता करम सिंह यादगारी स्पोर्ट्स क्लब
टाइब्रेकर से हुआ फैसला, खिजराबाद की टीम ने 5-4 के अंतर से सिंघपुरा को हराया
अमर उजाला ब्यूरो
कुराली। स्वर्गीय चरण सिंह की याद में गांव सिंघपुरा के मरहूम कर्म सिंह यादगारी स्पोर्ट्स क्लब की ओर से करवाया गया चार दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट समाप्त हो गया। इसमें खिजराबाद की टीम विजेता रही। सिंघपुरा के मैदान में करवाए इस फुटबॉल टूर्नामेंट के अंतिम दिन हुए सेमीफाइनल मुकाबलों का उद्घाटन दलजीत सिंह शिवालिक ग्रुप की ओर से किया गया। पहला सेमीफाइनल मुकाबला खिजराबाद और तिऊड की टीमों के बीच हुआ। इसमें तय समय तक दोनों टीमें बराबरी पर रहीं तथा टाइब्रेकर के साथ हुए फैसले में खिजराबाद की टीम विजेता रही।
दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला चिंतगढ़ और मेजबान सिंघपुरा की टीमों के बीच हुआ। इसमें मेजबान सिंघपुरा की टीम ने 1-0 के अंतर से मैच जीत कर फाइनल में प्रवेश किया।
इसके बाद मेजबान सिंघपुरा और खिजराबाद की टीमों के बीच हुए फाइनल मुकाबले का उद्घाटन अकाली दल के हलका खरड़ के इंचार्ज रणजीत सिंह गिल ने किया। फाइनल मुकाबला काफी आकर्षक रहा और दोनों टीमें निर्धारित समय में कोई गोल नहीं कर सकीं। इसी दौरान टाइब्रेकर के साथ हुए फैसले में खिजराबाद की टीम ने 5-4 के अंतर से मैच जीत कर ट्राफी अपने नाम कर ली।
विज्ञापन
इनाम वितरण में रणजीत सिंह गिल मुख्यातिथि के तौर पर शामिल हुए जबकि समागम की अध्यक्षता रणधीर सिंह धीरा ने की। उन्होंने विजेता और उप-विजेता टीमों को सम्मानित किया।
इस मौके पर चिंतगढ़ के जगजीत सिंह को सर्वोत्तम खिलाड़ी के खिताब से सम्मानित किया। इस मौके पूर्व सरपंच जगनाहर सिंह, जैलदार कुलविन्द्र सिंह, नंबरदार इंद्रजीत सिंह, महिन्द्र सिंह, जरनैल सिंह, बावा सिंह, जगदीप सिंह, वरिन्द्रजीत सिंह, दविन्द्र सिंह सहित कई गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
फोटो कैपशन : सिंघपुरा में टूर्नामेंट के दौरान विजेता टीम के साथ रणजीत सिंह गिल और अन्य।
( अजय ) फोटो नंबर : एमएचएल-80