फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   205 dengue patients found in Tricity, three died in Mohali

संक्रमण का कहर: ट्राइसिटी में डेंगू के 205 मरीज मिले, मोहाली में तीन की मौत

Sun, 17 Oct 2021 01:54 AM IST
मोहाली ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब) Published by: मोहाली ब्‍यूरो Updated Sun, 17 Oct 2021 01:54 AM IST
सार

गांव त्रिवेदी कैंप व गांव सैदपुरा में सबसे ज्यादा मरीज हैं।ज्यादातर लोगों को जोड़ों में दर्द की शिकायत है। इसके बाद उनके प्लेटलेट्स गिरने शुरू हो जाते हैं। यही नहीं, डेराबस्सी में घर-घर में बुखार के पीड़ित लोग पड़े हैं। सरकारी अस्पताल की इमरजेंसी में मरीजों की संख्या इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि एक बेड पर 2-2 मरीजों को दाखिल हैं।

विज्ञापन
205 dengue patients found in Tricity, three died in Mohali
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना के बाद अब डेंगू ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। शनिवार को डेंगू से तीन महिलाओं की मौत हो गई जबकि 205 मरीज सामने आए हैं। मरने वाली महिलाओं में दो लालडू और एक डेराबस्सी की रहने वाली थी। चंडीगढ़ में डेंगू के 32, पंचकूला में 26 जबकि मोहाली में सबसे ज्यादा 147 मरीज मिले। इसी के साथ मोहाली जिले में डेंगू के कुल मरीजों की संख्या 14011 पहुंच चुकी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, लालडू के गांव हुमायुंपुर निवासी स्नेहलता (40) निजी अस्पताल में डेंगू होने के बाद भर्ती थी। इलाज के दौरान तबीयत बिगड़ने से उसकी मौत हो गई। इसी तरह तसिंबली निवासी एक अन्य महिला की भी इलाज के दौरान मौत हुई। उसका इलाज पीजीआई से चल रहा था। हालांकि स्वास्थ्य विभाग इन मौतों की पुष्टि नहीं कर रहा है लेकिन परिजनों का कहना है कि डेंगू का ही इलाज चल रहा था। उसी से मौत हुई। दोनों गांवों में अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


डेंगू से दहशत में आए ग्रामीणों ने सरकार से गांव में एक अस्थायी अस्पताल खोलने की मांग की है। हुमायूंपुर के पूर्व सरपंच निरमैल सिंह, सुरिंदर सिंह, इंद्रजीत शर्मा, दलबीर सिंह, बलविंदर सिंह, रविंदर सिंह, धर्म सिंह, बबलू ने बताया कि दोनों गांवों के मरीज अंबाला के विभिन्न प्राइवेट और सरकारी अस्पतालों के अलावा पीजीआई में उपचाराधीन हैं। कुछ लोग आर्थिक तंगी के कारण घर पर ही इलाज कर रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि डेंगू के साथ पेट फूलने के कारण मौतें हो रही हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से उठाए जा रहे कदमों से वह संतुष्ट नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेराबस्सी में भी डेंगू का कहर
डेराबस्सी के गांव त्रिवेदी कैंप में डेंगू ने 24 वर्षीय विवाहिता विंकी पाहवा को अपना शिकार बनाया। इससे पहले भी इस गांव में चार लोगों की डेंगू के कारण मौत हो चुकी है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक गांव में अब तक डेंगू के 20 मरीज सामने आ चुके हैं।

गांव त्रिवेदी कैंप की डिस्पेंसरी में तैनात डॉ. जसविंद्र कौर ने बताया कि गांव में विशेष कैंप लगाकर लोगों की जांच की जा रही है। सिविल अस्पताल की एसएमओ डॉ. संगीता जैन ने बताया कि विंकी कुछ दिनों से बीमार चल रही थी। अस्पताल में उसकी मौत हो गई। डॉ. जैन ने बताया कि अक्तूबर में 725 लोगों के टेस्ट किए गए हैं, जिनमें से 284 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। जबकि सितंबर में 112 मरीज सामने आए थे।

डेंगू से निपटने के लिए 50 बेड का स्पेशल अस्पताल तैयार

डेंगू के खिलाफ जंग को मजबूत करने के लिए मोहाली जिला प्रशासन ने अपनी ताकत लगा दी है। इसी कड़ी में शनिवार को पचास बेड का स्पेशल डेंगू वार्ड जिला सिविल अस्पताल में गठित किया गया ताकि मरीजों को सही तरीके से इलाज मिल सके।

वहीं, अस्पताल की खामियों का मामला सामने आने के बाद नेशनल हेल्थ मिशन पंजाब के डायरेक्टर आईएएस अधिकारी कुमार राहुल खुद शनिवार को सिविल अस्पताल पहुंचे। उन्होंने डेंगू के मरीजों व अस्पताल की इमरजेंसी में प्रबंधों का जाजया लिया। इतना ही नहीं उन्होंने मरीजों से भी मुलाकात कर उनकी दिक्कतों को जाना। उनके साथ सिविल सर्जन आदर्श पाल कौर मौजूद रही। वहीं, अस्पताल मैैनेजमेंट का कहना है कि उनकी तरफ से सारी सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं।

जानकारी के मुताबिक, जिला सिविल अस्पताल में चौथी मंजिल पर डेंगू वार्ड स्थापित किया गया। यहां पर डेंगू के संदिग्ध व पुष्टि होने वाले मरीजों का इलाज किया जाएगा। इसमें मच्छरदानी वाले बेडों की संख्या बढ़ाकर 30 कर दी गई है। इसके अलावा अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ने के बाद डॉक्टरों की आ रही दिक्कत को दूर करने की दिशा में भी कदम उठाया गया है। ऐसे में इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों व नर्स तैनात करने के अलावा व्हीलचेयर व अन्य सुविधाओं को बढ़ाया गया था।

प्रबंधों में कोताही बर्दाश्त नहीं
कुमार राहुल ने कहा कि सिविल में प्रबंधों की किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मरीजों को बेहतर सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। उन्होंने लोगों को सलाह दी है कि वह सरकार की ओर से जारी तमाम सावधानियों का पालन करें। इस मौके पर सीनियर मेडिकल अधिकारी डॉ. विजय, डॉ. एचएस चीजा के अलावा कई अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed