फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   नगर काउंसिल अवैध कब्जे हटाने के बाद जुर्माना की बजाए सामान जब्त करेगी

नगर काउंसिल अवैध कब्जे हटाने के बाद जुर्माना की बजाए सामान जब्त करेगी

Fri, 15 Mar 2019 01:55 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Fri, 15 Mar 2019 01:55 AM IST
विज्ञापन
नगर काउंसिल अवैध कब्जे हटाने के बाद जुर्माना की बजाए सामान जब्त करेगी
अब नहीं चलेगी सिफारिश, अतिक्रमण किया तो सामान होगा जब्त, नहीं मिलेगा वापस
विज्ञापन

ईओ बोलेञ शहर को अतिक्रमण से मुक्त करने के लिए बनाई रणनीति, बड़े स्तर पर शुरू की जाएगी मुहिम
नगर काउंसिल पहले जुर्माना लगाकर सामान वापस कर देती थी
अमर उजाला ब्यूरो
कुराली। शहर में अतिक्रमण को हटाने के लिए नगर काउंसिल जल्द ही बड़े स्तर पर मुहिम शुरू करेगी। अब काउंसिल जुर्माना करने के बजाय सामान को पक्के तौर पर जब्त करेगी जोकि वापस नहीं किया जाएगा।
नगर काउंसिल के कार्यसाधक अफसर गुरदीप सिंह ने बताया कि मेन बाजार और मुख्य चौकों पर दुकानदारों और रेहड़ी-फड़ी वालों द्वारा किए अतिक्रमण से शहरवासियों को परेशानी पेश आने की निरंतर शिकायतें आ रही हैं। अब नगर काउंसिल अतिक्रमण को हटाने के लिए बडे़ स्तर पर कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि बेशक इससे पहले भी नगर काउंसिल कार्रवाई करती रही है और जुर्माना करके समान वापस कर दिया जाता था, लेकिन इस बार अतिक्रमण हटाने के दौरान जो सामान पकड़ा जाएगा उसको काउंसिल जब्त करेगी और इसे वापस नहीं किया जाएगा। गुरदीप सिंह ने कहा कि शहर वासियों को अतिक्रमण के कारण पेश आ रही समस्या को देखते हुए काउंसिल किसी की सिफारिश नहीं मानेगी। उन्होंने कहा कि इस मुहिम से पहले शहर में मुनियादी करवाकर सभी को अपनी दुकानों, चौकों तथा शहर में किसी भी प्रकार के किए अतिक्रमण व अवैध कब्जों को हटाने के लिए सूचित कर दिया गया है। यदि इसके बाद भी किसी दुकानदार ने अपनी दुकान के बाहर समान रखकर अतिक्रमण करने की कोशिश की तो कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने शहर वासियों से सहयोग की मांग करते हुए अपना सामान दुकान के अंदर रखने की अपील की ताकि किसी को परेशानी पेश न आए।
विज्ञापन

बता दें कि कि शहर में दुकानदारों की ओर से कई-कई फुट सामान दुकानों के बाहर रखा हुआ है जिस कारण अकसर यातायात बाधित होता है और लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो कैप्शन: जानकारी देते ईओ गुरदीप सिंह।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed