फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   200 students honored for their excellent performance in various activities

Mohali News: बढि़या प्रदर्शन करने पर 200 विद्यार्थी सम्मानित

Sat, 29 Apr 2023 01:44 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Apr 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
200 students honored for their excellent performance in various activities
विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 200 विद्यार्थी सम्मानित
विज्ञापन

खालसा कॉलेज में आयोजित किया गया वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। खालसा कॉलेज (अमृतसर) टेक्नोलॉजी एंड बिजनेस स्टडीज, फेज-3ए का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इसमें शिक्षा, खेल और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विद्यार्थियों को ट्रॉफी और पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में 200 से अधिक मेधावी छात्र-छात्राओं को चुना गया। समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई। इसके कॉलेज की डॉ. हरीश कुमारी ने इंटर-यूनिवर्सिटी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर छात्र की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी।

इस अवसर पर पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला के डीन कॉलेज डॉ. गुरप्रीत सिंह लेहल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। वह पंजाबी भाषा साहित्य और संस्कृति के तकनीकी विकास के लिए एडवांस सेंटर के डायरेक्टर भी हैं। इस दौरान उनके साथ कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. हरीश कुमारी, खालसा कॉलेज गवर्निंग काउंसिल के सदस्य स. सरवन सिंह और कॉलेज के लेक्चरर्स भी उपस्थित थे। डॉ. हरीश कुमारी ने कहा कि ऐसी गतिविधियां विद्यार्थियों के करिअर को संवारने में मदद करती हैं और उन्हें टीम भावना से काम करने के लिए प्रेरित करती हैं। उन्होंने छात्रों को जीवन के उतार-चढ़ाव का सामना करने के लिए तैयार रहने के लिए प्रेरित किया और छात्रों को सभी सौंपे गए कार्यों को पूरे मन से करने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed