फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   20 years in prison for raping a nine-year-old girl

नौ साल की बच्ची से दुष्कर्म मामले में दोषी को 20 साल कैद

Fri, 29 Jul 2022 02:03 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
20 years in prison for raping a nine-year-old girl
मोहाली। नौ साल की बच्ची के दुष्कर्म से जुड़े एक मामले में जिला अदालत ने विशाल कुमार निवासी लालड़ू को दोषी ठहराते हुए 20 साल की कैद व 20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। सजा सुनाने के बाद दोषी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

इस मामले में पीड़िता की मां ने लालड़ू थाने की पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसके पति की मौत हो चुकी है। उसकी एक नौ साल की बेटी है। 2020 में अचानक उसकी बेटी ने अपने गुप्तांग में दर्द होने की शिकायत की। इसके बाद वह बेटी को गांव की दाई के पास ले गई। दाई ने बच्ची के चेकअप के बाद कहा कि उससे दुष्कर्म हुआ है। इसके बाद वह उसे सिविल अस्पताल ले गई। डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि बच्ची से दुष्कर्म हुआ है। जब उसने बच्ची से इस बारे में पूछा तो उसने बताया था कि विशाल उसे अपने साथ ले गया था। उसने ही उससे गलत काम किया। इसके बाद से उसकी तबीयत खराब हो गई थी। इसके बाद पुलिस ने विशाल कुमार के खिलाफ 376-ए और बी के साथ ही पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed