फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   पानी के कनेक्श्न न मिलने से लोग परेशान,

पानी के कनेक्श्न न मिलने से लोग परेशान,

Tue, 05 Feb 2019 02:03 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Tue, 05 Feb 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
पानी के कनेक्श्न न मिलने से लोग परेशान,
पानी को तरसे नयागांव वासी, 53 घरों में नहीं है कनेक्शन
विज्ञापन

- विभिन्न इलाकों में लोगों को टैंकर मंगवाकर चलाना पड़ रहा काम
- जेई बोले- कोर्ट की पाबंदी हटने के बाद लोगों को मुहैया करवाए जाएंगे कनेक्शन
अमर उजाला ब्यूूरो
नयागांव। वार्ड नंबर 1 में पानी के कनेक्शन न मिलने से लोगों को दर-दर की ठोकरें खानी पड़ रही हैं। लोगों ने बताया कि आए दिन पानी के टैंकर मंगवाने से महीने का घर का बजट भी डगमगाने लगता है। इसके बावजूद उनकी समस्या को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा। लोगों ने बताया कि पूरे नयागांव में लगभग 26 ट्यूबवेल लगाए गए हैं, इसके बावजूद उन्हें पानी के कनेक्शन नहीं दिए जा रहे हैं।
मीना वर्मा और बलबीर सिंह सांगवान समाजसेवक ने बताया कि उन्होंने खुद घरों में जाकर सर्वे किया था। इस दौरान कुल 53 घर ऐसे पाए जिनमें पानी कनेक्शन नहीं थे। अधिकारियों को इसी सूची बनाकर दी गई लेकिन परिणाम अभी तक जीरो है। इस संबंध में जल सप्लाई विभाग के जेई सतपाल ने बताया कि अभी पूरे एरिया में कोर्ट की तरफ से पानी के कनेक्शन देने पर स्टे लगी हुई है। जिस वजह से निवासियों को कनेक्शन नहीं दिए गए। जैसे ही स्टे हट जाएगी, उसके बाद तुरंत लोगों को कनेक्शन मुहैया करवा दिए जाएंगे और जल्द ही लोगों को पानी की समस्या से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन


पानी के बिना कैसे करें घर के काम
नयागांव निवासी प्रेम कुमार ने बताया कि सारा दिन ऑफिस से काम करने के बाद घर आते हैं तो सिर्फ एक ही चिंता दिमाग में रहती है कि पानी के बिना घर के काम कैसे किए जाएंगे। कई बार तो जानकार या रिश्तेदारों से रुपये लेकर पानी के टैंकर मंगवाने पड़ते हैं, क्योंकि महीने के अंत तक आते हुए हमारी जेबें खाली हो जाती हैं लेकिन प्रशासन पर इसका कोई असर नहीं पड़ता।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोजाना इधर-उधर भटकना पड़ता है
नयागांव निवासी डीएस राणा ने कहा कि पानी की एक-एक बूंद के लिए रोजाना इधर-उधर भटकना पड़ता है। आखिर कब तक यहां के हालात ऐसे ही रहेंगे। हमारे यहां के जो पार्षद हैं उनका भी इस तरफ ढीला रवैया है। उन्होंने आज तक हमारे बीच आकर यह जानने की कोशिश नहीं की कि उनके वार्ड वासियों को किस तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।


स्टे सीमित स्थानों पर, पूरे एरिया में नहीं
नयागांव निवासी बलबीर सिंह सांगवान ने बताया कि अधिकारियों से जब भी समस्या के समाधान की गुहार लगाई गई तो उनकी तरफ से यही तर्क दिया जाता है कि इन जगहों पर अभी स्टे लगी हुई है। उनसे जब भी स्टे ऑर्डर की कॉपी मांगी जाती है तो वह इस पर टालमटोल करने लगते हैं जबकि यहां पर कुछ सीमित स्थानों पर स्टे के ऑर्डर हैं पूरे एरिया में स्टे नहीं लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed