फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   थमी जीवन की रफ्तार, आज करना होगा सामना

थमी जीवन की रफ्तार, आज करना होगा सामना

Tue, 05 Feb 2019 02:02 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Tue, 05 Feb 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
थमी जीवन की रफ्तार, आज करना होगा सामना
धुंध से थमी जीवन की रफ्तार
विज्ञापन

मंगलवार को भी करना होगा सामना, 6-7 फरवरी को हो सकती है बारिश, इसके बाद राहत की उम्मीद
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। जिले के लोगों को आज यानि मंगलवार को भी धुंध का सामना करना पड़ेगा। वहीं, मौसम विभाग ने बुधवार और वीरवार को बारिश की संभावाना जताई है। सोमवार को धुंध के चलते जनजीवन प्रभावित रहा। सड़कों पर जाम लगा रहा तो साथ ही सुबह-शाम बाजारों से रौनक गायब रही।
सोमवार सुबह करीब 9 बजे अचानक शहर पर धुंध ने कब्जा कर लिया। इससे जनजीवन तो प्रभावित हुआ ही, साथ ही कामकाज के लिए निकले लोगों को सड़क पर खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दफ्तरी समय होने व धुंध के कारण यातायात प्रभावित रहा। सुबह बाजारों से रौनक गायब रही। दोपहर को मौसम साफ होने पर ही लोग खरीदारी के लिए घरों से निकले। वहीं, मौसम की मार से डरे लोगों ने शाम का वक्त घरों में ही बिताना पसंद किया।
विज्ञापन

-- बाक्स--
जनवरी के अंत से लेकर फरवरी की शुरुआत तक वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते मौसम का मिजाज अनिश्चित रहता है। मौसम विभाग के डायरेक्ट सुरिंदर पाल का कहना है कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस कमजोर पड़ रहा है। अनुमान के अनुसार मंगलवार सुबह धुंध का समाना लोगों को करना पड़ेगा, लेकिन मंगलवार को बादल छाए रहेंगे और 6 व 7 फरवरी को मोहाली सहित पंजाब, हरियाणा में बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed