फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   जल्दी दो मिलेंगे नए फायर स्टेशन मिलेंगे

जल्दी दो मिलेंगे नए फायर स्टेशन मिलेंगे

Sat, 02 Feb 2019 01:18 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sat, 02 Feb 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
जल्दी दो मिलेंगे नए फायर स्टेशन मिलेंगे
- हाउस की मीटिंग में लाई गई टेबल आइटम
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। शहर को जल्दी ही दो नए फायर स्टेशन मिलेंगे। इस दौरान सेक्टर-65 और 78 में फायर स्टेशन बनने हैं। फायर स्टेशन संबंधी जगह एक्वायर करने से लेकर अन्य सारी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी है। मीटिंग में इस संबंधी प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। जल्दी ही स्टेशन बनाने की दिशा में काम शुरू हो चुका है।
शहर में लावारिस पशुओं को पकड़ने के बाद अब जुर्माना बीस हजार कर दिया गया है। जुर्माना राशि बढ़ने के बाद अब नगर निगम कुल 117 पशु पकड़े गए हैं। नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि अब तक पशुओं को छुड़वाने के लिए कोई भी व्यक्ति नहीं आया है।
विज्ञापन


डीसी से अनुमति मिलने पर शिफ्ट होंगे पशु
दूसरी तरफ मोहाली गौशाला से पशुओं को शिफ्ट करने के मामले पर कमिश्नर ने कहा कि उन्होंने इस संबंध में डीसी से मुलाकात की। वहां से अनुमति मिलने पर कार्रवाई होगी। ढाई सौ पशु जल्दी से जल्दी शिफ्ट किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


परेड ग्राउंड जैसा ग्राउंड बनेेगा मोहाली में
मोहाली में लगभग सारी सारी साइट्स बिक चुुकी हैं। ऐसे में शहर में कोई ऐसी जगह नहीं बची है। जहां पर रैली या अन्य समारोह हो सके। इसलिए अब परेड ग्राउंड की तर्ज पर ग्राउंड बनेगा। इसके लिए सरकार को पत्र लिखा जाएगा। साथ ही सरकारी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स सरकार संभाले। इसकी भी मांग सरकार से की जाएगी।

गौशाला का बिजली देने संबंधी प्रस्ताव
मीटिंग में जब गौशाला का बिजली बिल संबंधी प्रस्ताव आया तो बीजेपी पार्षद अरूण शर्मा और फेज-दस के पार्षद वालिया ने कहा कि गौशाला का बिल नगर निगम को देना चाहिए। क्योंकि पहले ही नगर निगम को बहुत कम खर्च दिया जाता है। हालांकि डिप्टी मेयर मनजीत सिंह सेठी और कांग्रेसी पार्षदों ने इसका विरोध किया। हालांकि बाद में नगर निगम द्वारा बिल देने पर सहमति बनी।


यह प्रस्ताव हुए पास
नगर निगम की तरफ से मीटिंग में कुल 18 प्रस्ताव लेकर आए थे। जबकि तीन टेबल आइटम लाई गई थी। सभी प्रस्तावों को सर्वसम्मनित से पास किया गया है। मोहाली को शौच मुक्त घोषित किया गया, मोहाली को गारबेज फ्री सिटी घोषित किया, पब्लिक टायलेट के काम का समय बढ़ाने का प्रस्ताव, नगर निगम के मुलाजिमों को प्रमोशन देने, पार्कों की देखभाल करने संबंधी, प्लास्टिक कैरीबैग व थर्मोकॉल के मैटीरियल पर पाबंदी लगाना, सालिड वेस्ट मैनजमेंट व सेनिटेशन के लिए एक्शन प्लान, कुत्तों की नसबंदी के लिए से जुड़े प्रस्ताव को मंजूरी, मेयर को नई इनोवा कार खरीदने संबंधी, नगर निगम की गौशाला को बिल देनेे बारे और घरों के बाहर अवैध कब्जे हटाने की समय अवधि एक महीने तक बढ़ाने संबंधी प्रस्ताव पास हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed