फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   यात्रियों के डिमांड पर छह डिब्बों वाली स्पेशल ट्रेन को शिवालिक की तरह किया गया अपग्रेड

यात्रियों के डिमांड पर छह डिब्बों वाली स्पेशल ट्रेन को शिवालिक की तरह किया गया अपग्रेड

Sat, 26 Jan 2019 01:18 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sat, 26 Jan 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
यात्रियों के डिमांड पर छह डिब्बों वाली स्पेशल ट्रेन को शिवालिक की तरह किया गया अपग्रेड
जीरकपुर। आज से कालका से शिमला के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। शिमला की हसीन वादियों में सैर करने वाले पर्यटकों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर नॉर्दर्न रेलवे ने छह डिब्बों की एक स्पेशल ट्रेन तैयार किया है। यह ट्रेन कालका से शिमला के लिए सुबह 5.10 पर रवाना होगी और सुबह 9.50 पर शिमला पहुंचेगी। वहीं यह ट्रेन शिमला से उसी दिन शाम 5.25 पर कालका के लिए निकलेगी और रात 10.05 पर कालका पहुंचेगी। एक कोच में 18 सीटें हैं। यह ट्रेन 25 अप्रैल तक चलाई जाएगी। बता दें कि स्पेशल ट्रेन के कोच को शिवालिक डीलक्स टॉय ट्रेन की तरह अपग्रेड किया गया है। कोच के शीशों की चौड़ाई बढ़ाई गई है। कोच के इंटीरियर को भी बेहतर तरीके से डिजाइन किया गया है। ताकि पर्यटक बाहरी नजारा बेहतर तरीके से देख सके। इसमें अलग तरह के पर्दे लगाए गए हैं। एक कोच में 18 सीटें हैं। यह ट्रेन 25 अप्रैल तक चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed