फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   बॉडी बिल्डिंग में सुबैल ताहिर ओवरऑल चैंपियन

बॉडी बिल्डिंग में सुबैल ताहिर ओवरऑल चैंपियन

Tue, 04 Dec 2018 01:29 AM IST
Updated Tue, 04 Dec 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
बॉडी बिल्डिंग में सुबैल ताहिर ओवरऑल चैंपियन
बॉडी बिल्डिंग में सुबैल ताहिर ओवरऑल चैंपियन
विज्ञापन


- जजप्रीत और सुखविंदर को पछाड़कर जीता टाइटल
- 55 किलो वर्ग में ध्रुव को हराकर राहुल चौहाल अव्वल रहे

अमर उजाला ब्यूरो
डेराबस्सी। मोहाली बॉडी बिल्डिंग एवं फिजिक स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से इंडियन बॉडी बिल्डिंग फेडरेशन के बैनर तले मिस एवं मिस्टर फिजिक बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें सुबैल ताहिर ने ‘एफजेड क्लासिक:2018’ का टाइटल जीतकर ओवरऑल चैंपियनशिप भी जीती। प्रतियोगिता में कुल 70 बॉडी बिल्डर्स ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के दौरान बतौर मुख्यातिथि पधारे हलका विधायक एनके शर्मा, नगर प्रधान मुकेश गांधी, टोनी राणा, गुर इकबाल पूनिया व जसबीर हरिपुर हिंदुआ ने प्रतियोगियों को नकद पुरस्कार, स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र बांटे। चंडीगढ़ बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के सचिव सूरजभान की देखरेख में आयोजित प्रतियोगिता में सुबैल ताहिर ने बेंच प्रेस में जजप्रीत और 80 किग्रा. भारवर्ग में सुखविंदर को पछाड़कर टाइटल जीता। पुश अप्स में मनीष कुमार पहले व मनजिंदर दूसरे स्थान पर रहे जबकि प्लैंक में राधेश्याम अव्वल रहे। पुरुष फीजिक में गुरप्रीत सिंह पहले, कुलदीप दूसरे व मानव तीसरे स्थान पर रहे। महिलाओं की स्पोर्ट्स फिजिक में रुख्सार ने पहला, रीटा देवी ने दूसरा और सरबजीत कौर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 55 किलो वर्ग में ध्रुव को हराकर राहुल चौहाल अव्वल रहे, जबकि 60 किलो वर्ग में विवेक को अमित ने पछाड़कर तमगा जीता। 65 किलो वर्ग में नरिंदर को हराकर हिम्मत सिंह ने टाइटल जीता जबकि 75 किलो वर्ग में अमनदीप को हराकर सुरेश कंबोज अव्वल रहे। हैंडिकैप प्रतियोगियों में रोहित लोहारिया अव्वल रहे। विक्रम एवं नरिंद्र निम्मा के अनुसार जजों के पैनल में इंटरनेशनल जज एवं चीफ रेलवे कोच बलबीर सिंह, सचिव सूरजभान, सह सचिव सतविंदर सिंह, कैशियर उपकार सिंह, विक्रम धूल व रॉकी सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed