{"_id":"5aad6fcf4f1c1bbb758b6199","slug":"181521315791-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुरू होगी फॉगिंग, आउटसोर्सिंग पर रखे जाएंगे मुलाजिम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुरू होगी फॉगिंग, आउटसोर्सिंग पर रखे जाएंगे मुलाजिम
Updated Sun, 18 Mar 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अप्रैल से शुरू होगी फॉगिंग, आउटसोर्सिंग पर रखे जाएंगे मुलाजिम
शहर को डेेंगू व चिकनगुनिया की चपेट से बचाने के लिए नगर निगम प्लानिंग में जुटा
प्रस्ताव बनाकर स्थानीय निकाय विभाग को भेजा, मंजूरी मिलने ही शुरू होगी आगे की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
वीआईपी सिटी में डेंगू इस बार कहर न मचाए, इसके लिए नगर निगम पूरी तैयारी से जुट गया है। निगम ने जहां अप्रैल से फॉगिंग का शेडयूल बनाया है। वहीं, इस काम के लिए 15 मुलाजिम आउटसोर्सिंग के जरिए रखने का फैसला लिया है। इस संबंध में हाउस की अनुमति मिल गई है। नगर निगम ने प्रस्ताव बनाकर निकाय विभाग को भेज दिया है। वहां से मंजूरी मिलने के बाद नगर निगम द्वारा आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा नगर निगम द्वारा अन्य कदम भी उठाए जा रहे हैं।
गत वर्ष मोहाली में डेंगू व चिकनगुनिया ने कहर मचाया था। मोहाली को पंजाब के अति संवेदनशील जिलों की कैटेगरी में इस दौरान रखा गया था। वहीं, दोबारा ऐसी स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए नगर निगम इस बार पूरी रणनीति से जुटा है। नगर निगम के पास फॉगिंग के लिए चार बड़ी मशीनें, तीन हैंडी मशीनें हैं, जिन्हें चलाने के लिए पंद्रह कर्मचारियों की जरूरत है। ऐसे में कर्मचारी आउटसोर्स पर रखने की जरूरत है। इसके बाद नगर निगम के अधिकारियों की तरफ से एजेंडा तैयार कर हाउस की मीटिंग में लाया गया था। अब यह एजेंडा मंजूरी के लिए निकाय विभाग को भेजा गया है। वहां से मंजूरी मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया की जाएगी। इस दौरान एक महीने में उक्त लोगों पर रखने के लिए 107271 पर खर्च किए जाएंगे। जबकि दूसरी तरफ 49241 खर्च आएगा।
गारबेज लिफ्टिंग वाले मुलाजिम लगाए थे काम पर
पिछले साल फॉगिंग स्प्रे की मैन पावर के लिए कोई पैैसा खर्च नहीं किया गया। क्योंकि फॉगिंग का काम गारबेज लिफ्टिंग व ले आउट सोर्स के माध्यम से लेबर व ड्राइवर के माध्यम से किया गया। जबकि उक्त लेबर को फॉगिंग के काम में लगाने से काफी मुश्किल आ जाती है। ऐसे में उक्त लोगों को इस बार नहीं लगाया जा रहा है।