{"_id":"5aad6fba4f1c1bbe758b6070","slug":"181521315770-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएल कंपनी में लगी आग, लाखों रुपये का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएल कंपनी में लगी आग, लाखों रुपये का नुकसान
Updated Sun, 18 Mar 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेसीबीएल कंपनी की ब्रांच में लगी आग, लाखों का नुकसान
फायर की तीन गाड़ियों ने करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया
संभावित खतरे से निपटने के लिए हरकत में आई भारत गैस कंपनी
अमर उजाला ब्यूरो
लालड़ू।
अंबाला-चंडीगढ़ मुख्य मार्ग स्थित जेसीबीएल कंपनी की ब्रांच-1 एसएमएल में पडे़ कबाड़ में अचानक आग लग गई। दमकल विभाग के कर्मियों ने करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया। आग से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन कंपनी को आर्थिक क्षति हुई है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
कंपनी के मैनेजर बेअंत सिंह ने बताया कि शनिवार शाम करीब चार बजे कंपनी में पडे़ कबाड़ में अचानक आग लग गई। इसकी सूचना मिलते ही कंपनी के कर्मचारी आग पर काबू पाने में जुट गए और साथ ही प्रशासन और दमकल विभाग को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम और स्टील स्ट्रीप कंपनी लैहली, डेराबस्सी और अंबाला से दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने में जुट गई। आग पर काबू पाने में करीब एक घंटे का समय लग गया।
कंपनी के मैनेजर ने बताया कि आग से हुए नुकसान का सही आंकलन लगाया जा रहा है। बता दे कि घटनास्थल से थोड़ी ही दूरी पर एलपीजी कंपनी भारत गैस का बॉटलिंग प्लांट है। आग लगने की सूचना मिलते ही गैस कंपनी के अधिकारी हरकत में आ गए। उन्होंने न केवल आग बुझाने के लिए अपने दस्ते को जेसीबीएल कंपनी की ब्रांच में भेजा, बल्कि आग पर काबू पाने के लिए प्रयोग किए जाने वाला फोम भी उपलब्ध करवाया। गैस कंपनी के सेफ्टी अधिकारी मोहित बैरा ने बताया कि फोम एक ऐसा केमिकल है, जो पानी के मुकाबले आग पर काबू पाने में ज्यादा कारगर सिद्ध होता है। उन्होंने बताया कि उन्होंने समय की नजाकत को देखते हुए एक दस्ते को आग बुझाने वाले यंत्रों से लैस कर गैस प्लांट में तैनात कर दिया ताकि किसी अप्रिय घटना की स्थिति में उस पर काबू पाया जा सके।