{"_id":"61ce0f19b718612b901b7a44","slug":"18-people-got-corona-in-mohali-district-total-number-was-64-mohali-news-pkl437774928","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली जिले में 18 लोगों को हुआ कोरोना, कुल संख्या हुई 64","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली जिले में 18 लोगों को हुआ कोरोना, कुल संख्या हुई 64
विज्ञापन
मोहाली। जिले में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। वीरवार को एक ही दिन में 18 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दूसरी ओर कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या को देख जिला प्रशासन ने देर शाम दिशानिर्देशों के नियमों का सख्ती से पालन करने का आदेश जारी किया है। इसमें लोगों की ओर से आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों को लेकर प्रशासन से मंजूरी लेना जरूरी बता दिया।
जानकारी के मुताबिक जो नए संक्रमित आए हैं इनमें सबसे ज्यादा मामले वीआईपी शहर मोहाली से हैं और दूसरा नंबर ढकोली क्षेत्र का है। डीसी ईशा कालिया ने बताया कि अब जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 64 हो गई है। जबकि सबसे ज्यादा मामले मोहाली से हैं, जिनकी संख्या 9 है। इसके बाद ढकोली से 3, बूथगढ़ और खरड़ से 2-2, घडुआं और कुराली से 1-1 केस शामिल है। जबकि कोरोना पॉजिटिव मरीजों का इलाज कोविड प्रोटोकॉल के तहत डाक्टरों की देखरेख में शुरू कर दिया गया है। जिले में अभी तक 69135 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं और इनमें से 67997 लोग संक्रमण को मात देकर ठीक हो गए हैं। जबकि 1074 लोग संक्रमण की चपेट में आकर अपनी जान गंवा चुके हैं।
किसी भी आयोजन के लिए प्रशासन से लें मंजूरी
जानकारी के मुताबिक वीरवार को अचानक 18 मामले आने पर जिला प्रशासन पूरी तरह से हरकत में आ गया है। इसके बाद प्रशासन ने देर शाम नए आदेश जारी किए हैं कि सरकार की ओर से जारी कोरोना दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करें। साथ ही विदेश से आने वाले लोगों के लिए तीन दिन पुरानी कोविड रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य किया है। इसके अलावा शोरूम मालिकों को कोविड-19 की गाइडलाइंस का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं और निर्देश न मानने की स्थिति में पुलिस कार्रवाई करेगी। वहीं बाजारों में बिना मास्क घूम रहे लोगों के लिए पुलिस विभाग को सख्ती बरतने के लिए कहा है और अगर कोई व्यक्ति बिना मास्क दिखाई देता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। जिन लोगों ने टीकाकरण के तहत दोनों डोज नहीं लगवाई उनसे जल्द दोनों टीके लगवाने अपील की है। वहीं, इसके अलावा भीड़ जमा करने वाले आयोजन करने के लिए प्रशासन की मंजूरी लेने के लिए कहा गया है।