{"_id":"5c803404bdec22140966ccb4","slug":"171551905796-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेहत विभाग के अधिकारियों ने किया दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेहत विभाग के अधिकारियों ने किया दौरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बूथगढ़ पीएचसी का अधिकारियों ने किया दौरा
अस्पताल में मरीजों को उपलब्ध करवाई जा रहीं सेवाओं का लिया जायजा
कुराली। बूथगढ़ के प्राइमरी हेल्थ सेंटर में नेशनल हेल्थ मिशन के डायरेक्टर और पंजाब हेल्थ सिस्टम कार्पोरेशन के एमडी अमित कुमार के नेतृत्व में टीम ने दौरा करते हुए अस्पताल में उपलब्ध करवाई जा रही सेवाओं का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल के आसपास के वातावरण तथा सफाई के प्रबंध भी देखे। अस्पताल के सीनियर मेडिकल अफसर डॉ. दलेर सिंह मुलतानी ने मरीजों को उपलब्ध करवाई जा रही सेवाओं के बारे में जानकारी दी और अस्पताल की जरूरतों के बारे में बताया।
ड्यूटी जिम्मेदारी से निभाएं डॉक्टर
टीम ने ब्लॉक माजरी के गांव वजीदपुर में तंदरुस्त पंजाब मुहिम के तहत चल रहे हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का दौरा करते हुए वहां दी जा रही सुविधाओं को देखा। अमित कुमार ने बताया कि विभाग लोगों को अधिक सेहत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए यत्नशील है। उन्होंने डॉक्टरों को अपनी ड्यूटी जिम्मेदारी से निभाने तथा लोगों को अच्छी सेहत सुविधाएं प्रदान करने की अपील की। इस मौके पर सहायक डायरेक्टर अरीत कौर, जिला परिवार भलाई अफसर रूपिंद्र कौर सहित कई अधिकारी उपस्थित थे।
फोटो: बूथगढ़ के अस्पताल में सेहत सुविधाओं का जायजा लेती टीम।