{"_id":"5c5c3272bdec225fe96d6e7e","slug":"171549546098-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लागत से बनी लाइब्रेरियां बनी सफेद हाथी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लागत से बनी लाइब्रेरियां बनी सफेद हाथी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइब्रेरियां बनने के कई महीने बाद भी नहीं हो पाई शुरू
मामला पहुंचा मंत्री तक, अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई के दिए आदेश
अमित शर्मा
मोहाली। शहर के लोगों की सुविधा के लिए करीब तीन साल पहले जिला प्रशासन द्वारा लाखों रुपये की लागत से लाइब्रेरियां बनाई गई थीं। लेकिन नगर निगम के अधिकारियों के ढीले रवैये की वजह से यह सफेद हाथी साबित हो रही हैं। हाउस की मीटिंग में प्रस्ताव पास होने के बाद अभी तक किताबें खरीदने व मुलाजिमों की भरती का काम पूरा नहीं हो पाया है। इस मामले को लोग कैबिनेट मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू से लेकर सांसद प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा के समक्ष उठा चुके है। वहीं, अब विधायक एवं कैबिनेट मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि उक्त लाइब्रेरियों को तुरंत शुरू करवाया जाए। ताकि इलाके के लोगों को इसका फायदा मिल पाए।
ऐसे बनी थीं पार्कों में लाइब्रेरियां
जानकारी के मुताबिक लोगों को पार्क में अखबार व किताबें पढने की सुविधा देने के लिए बड़े महानगरों की तर्ज पर लाइब्रेरियां स्थापित करने का प्रोजेक्ट शुरू हुआ। इस दौरान लोगों की डिमांड पर फेज-3बी1, फेज-चार,छह, 11 सेक्टर-65 और 69 में लाइब्रेरियां बनाने का प्रोजेक्ट शुरू हुआ था। प्रोजेक्ट सांसद प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा की वजह से शुरू हो पाया था। प्रोजेक्ट के लिए 18 से 19 लाख रुपये रखा गया था। 2017 में यह बनकर तैयार हो गई थी। लेकिन अभी तक यह काम शुरू नहीं हो पाया है।
बिजली का कनेक्शन न मिलने से लटका प्रोजेक्ट
इससे पहले बिजली का कनेक्शन न मिलने से काफी समय तक यह प्रोजेक्ट लटका हुआ था। इसके बाद यह कार्रवाई पूरी हो गई। गत पूरा साल इसी इंतजार में निकल गया कि लाइब्रेरियां शुरू हो पाई। गत साल हाउस की मीटिंग में तत्कालीन कमिश्रर ने बताया था कि अन्य सारी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई। जल्दी ही यह शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
लाइब्रेरी के लिए जाना पड़ता था चंडीगढ़
जानकारी के मुताबिक पहले शहर में दो लाइब्रेरियां थी। इनमें जिला लाइब्रेरी व फेज-दस सिल्वी पार्क से चलने वाली लाइब्रेरी शामिल थी। ऐसे में ज्यादातर युवा लाइब्रेरी की सुविधा लेने के लिए चंडीगढ़ जाते थे। उस समय उम्मीद थी कि जब उक्त लाइब्रेरियां हो जाएगी, तो लोगों को फायदा हो जाएगा।
जिला लाइब्रेरी फेज-चार के पार्क से शुरू
जिला लाइब्रेरी जो कि पहले फेज-एक की बिल्डिंग से चलती थी। वह अब शिफ्ट होकर फेज-चार बोगनविलिया पार्क में आ गई है। जहां से उसने अपनी सेवाएं भी शुरू कर दी है। जिसका लोगों द्वारा पूरा लाभ उठाया जा रहा है।