फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   - अमर उजाला इम्पैक्ट

- अमर उजाला इम्पैक्ट

Tue, 22 Jan 2019 12:36 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Tue, 22 Jan 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
- अमर उजाला इम्पैक्ट
- अमर उजाला द्वारा मामला उठाया जाने के बाद बिजली विभाग आया हरकत में
विज्ञापन

- इलाके के लोगों ने ली राहत की सांस, सैकड़ों लोगों को मिलेगा फायदा

अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। गांव मटौर के लोगों के लिए मुसीबत बने टूटे खंभे बिजली विभाग ने सोमवार सुबह ही बदल दिए हैं। इलाका वासियों द्वारा शिकायत किए जाने के बावजूद बिजली विभाग उदासीन बना हुआ था। अमर उजाला द्वारा क्षेत्र के लोगों के साथ मिल कर यह मुद्दा उठाने के बाद बिजली निगम हरकत में आया और सोमवार को ही खंभे बदल दिए गए। चार दिन पहले गांव मटौर की फिरनी पर लगे खंभे किसी भारी वाहन की चपेट में आने से टूट गए और हवा में लटक गए थे। एक खंभा टूट कर वहां लगे ट्रांसफार्मर के ठीक ऊपर झुक गया था। इसे इलाके के लोगों ने इसे स्पोर्ट देकर गिरने से रोका हुआ था। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना बिजली निगम को दे थी, इसके बावजूद तीन दिन तक बिजली निगम ने कोई कार्रवाई नहीं की। नगर निगम के अधीन आते गांव मटौर के स्थानीय निवासी गुरजीत सिंह ने बताया था कि खंभों के टूटने से लोग इस हद तक परेशान हैं कि सड़क से बड़ी गाड़ियां तो दूर कारों तक का निकलना भी मुश्किल हो गया था। लोगों ने बताया था कि शनिवार रात एक बुजुर्ग महिला के बीमार हो जाने पर उसे गोद में उठा कर घर से गांव के बाहर सड़क तक लाना पड़ा, जहां से गाड़ी से उन्हें अस्पताल ले जाया गया। एक खंभा टूट कर इस हद तक झुक गया था कि अगर वो गिर जाता तो उसके ठीक नीचे लगे ट्रांसफार्मर में ब्लॉस्ट हो सकता था, जो किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता था।

रविवार को एक्सइएन ओबराय ने इसे गंभीर मामला मानते हुए तुरंत समाधान का आश्वासन अमर उजाला के जरिए लोगों को दिया था। सोमवार सुबह ही टूटे हुए खंभों को बदलवा दिया। यूथ ऑफ पंजाब के मोहाली जिला इकाई के प्रधान गुरजीत सहित उर्फ मामा, शारीफ अहमद, मान सिंह, सलीम मटौर, अमजद खान, विक्की मटौर, संपत काकू, चन्नी मटौर, जानू, जंग बहादुर, व जुझार सिंह सहित इलाके के लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed