फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   डेराबस्सी के रिहायशी क्षेत्र में स्थित पीसीसीपीएल फैक्ट्री में लगी आग, बड़ा हादसा टला

डेराबस्सी के रिहायशी क्षेत्र में स्थित पीसीसीपीएल फैक्ट्री में लगी आग, बड़ा हादसा टला

Sat, 10 Nov 2018 12:46 AM IST
Updated Sat, 10 Nov 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
डेराबस्सी के रिहायशी क्षेत्र में स्थित पीसीसीपीएल फैक्ट्री में लगी आग, बड़ा हादसा टला
डेराबस्सी में पीसीसीपीएल फैक्ट्री में आग, बड़ा हादसा टला
विज्ञापन

रिहायशी क्षेत्र में फैक्ट्री होने से लपटों से पास के लोगों में फैली दहशत
फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही फैक्ट्री ने आग पर पाया काबू
पत्रकारों को अंदर जाने से रोका - फैक्ट्री प्रबंधकों ने खाली थैलों को आग लगने का किया दावा
हरजीत सिंह
डेराबस्सी। मुबारिकपुर सड़क पर रिहायशी क्षेत्र में स्थित पंजाब केमिकल्स एंड क्रोप प्रोटेक्शन लिमिटेड (पीसीसीपीएल) की फैक्ट्री में शुक्रवार देर शाम आग लग गई। इससे पूरी फैक्ट्री में काम कर रहे कर्मियों में भगदड़ मच गई। आग की लपटें इतनी ऊंची थीं कि जिससे पास के रिहायशी क्षेत्र में भी दहशत पैदा हो गई। प्रबंधकों ने पत्रकारों को आग बुझने तक अंदर नहीं जाने दिया। फैक्ट्री के अपने फायर टेंडर ने फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंचने से पहले ही आग पर काबू पा लिया, जिसके बाद में पत्रकारों को अंदर जाने की इजाजत दी गई। फैक्ट्री प्रबंधकों ने बताया कि आग के दौरान कोई भी नुकसान नहीं हुआ बल्कि एक प्लांट में खाली थैलों को आग लग गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुबारिकपुर पुलिस चौकी इंचार्ज भिंदर सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंच गए थे।
शाम करीब छह बजे फैक्ट्री के एक प्लांट में अचानक आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि आसमान में दूर तक आग की लपटें और धुआं के गुब्बारे उठ रहे थे। इसको देख कर जहां फैक्ट्री में काम कर रहे कर्मियों में भागदौड़ पड़ गई वहीं पास के रिहायशी क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल पैदा हो गया।
विज्ञापन

यह केमिकल फैक्ट्री मुबारिकपुर रोड पर है। इसके बिल्कुल के साथ सिल्वर सिटी सोसायटी, सामने बेला होम्स सोसायटी के अलावा कुछ दूरी पर आशियाना कालोनी, गुलमोहर सिटी है। खबर सुनकर बड़ी संख्या लोग फैक्ट्री के बाहर इकट्ठा हो गए। फैक्ट्री प्रबंधकों की तरफ से पत्रकारों के सवालों के जवाब देने की जगह हरेक सवाल पर टालमटोल की गई और कोई भी नुकसान न होने का दावा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फैक्ट्री के एक अधिकारी जीएस पाठक ने बताया कि आग चार मंजिला एसीएफ प्लांट के पहली मंजिल पर खाली पड़े थैलों को लगी। आग में कोई भी जानी और माली नुकसान नहीं हुआ बल्कि समय रहते आग पर काबू पा लिया था। मौके पर इस फैक्ट्री में पांच कर्मी के काम करने का दावा किया गया, जबकि कंपनी में कई अलग-अलग प्लांट हैं जहां बड़ी संख्या कर्मी दिन रात शिफ्टों में काम करते हैं।


कोट्स
आग के कारणों की जांच की जा रही है, जिसके आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी।
- भिंदर सिंह, एएसआई, मुबारिकपुर पुलिस चौकी इंचार्ज

पूरे मामले की जांच करने बाद में ही कुछ कहा जा सकता है कि फैक्ट्री में कैसे और क्यों आग लगी थी।
- कौर सिंह, फायर अफसर

बॉक्स
बड़ा हादसा टला
पीसीसीपीएल डेराबस्सी इलाके की नामी केमिकल कंपनी है जहां कई तरह के साल्ट तैयार किए जाते हैं। इस फैक्ट्री में हर समय पर सैकड़ों टन ज्वलनशील केमिकल पड़ा रहता है। इस कारण आग के साथ बड़ा नुकसान भी हो सकता था। इस फैक्ट्री में आज से पहले भी कई बार आग के साथ बड़े हादसे घट चुके हैं।

कैप्शन -
डेराबस्सी में पीसीसीपीएल फैक्ट्री में लगी आग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed