फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   वेतन न मिलने पर मुलाजिम रहे हड़ताल पर

वेतन न मिलने पर मुलाजिम रहे हड़ताल पर

Tue, 13 Mar 2018 01:48 AM IST
Updated Tue, 13 Mar 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
वेतन न मिलने पर मुलाजिम रहे हड़ताल पर
वेतन न मिलने से नाराज वर्कर रहे हड़ताल पर
विज्ञापन

नगर परिषद लालड़ू के अधिकारियों ने कहा, पैसे खत्म हो गए हैं, नहीं दे सकते वेतन
अमर उजाला ब्यूरो
लालड़ू।
नगर पंचायत वर्कर यूनियन एटक लालड़ू के सैकड़ों वर्करों ने वेतन न मिलने के कारण सोमवार को हड़ताल पर रहे। इस दौरान वर्करों ने पंजाब सरकार व नगर काउंसिल अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही चेतावनी दी अगर 19 मार्च तक वेतन न दिया गया तो वे अनिश्चितकाल के लिए हड़ताल पर चले जाएंगे।

इस मौके पर एटक पंजाब के उप प्रधान विनोद चुग सहित यूनियन प्रधान राजेश कुमार, महासचिव गुरदीप सिंह, उपप्रधान कमल कुमार, कैशियर वसो देवी सहित वर्करों ने बताया कि नगर परिषद अधिकारी मनमर्जी कर रहे हैं। मजदूरों को कई महीनों का वेतन तय समय पर नहीं दिया जा रहा। इस कारण मजदूरों को अपना घर चलाना मुश्किल हो रहा है। यूनियन ने फरवरी का वेतन न मिलने पर अधिकारियों व ठेकेदार को नोटिस देकर जल्द देने की मांग की थी। ठेकेदार ने यूनियन को बताया कि वह अपना ठेका बर्खास्त करने के लिए नगर काउंसिल को लिख चुके हैं, क्योंकि नगर परिषद ने ठेकेदार को करीब 50 लाख का भुगतान नहीं किया है। दूसरी ओर नगर परिषद के अधिकारियों ने यूनियन से कहा कि पैसे खत्म हो चुके हैं, इस कारण वर्कर्स का वेतन नहीं दे सकते। इस मौके पर विनोद चुग ने कहा कि अगर मजदूरों का वेतन 19 मार्च तक नहीं दिया गया तो यूनियन अनिश्चितकाल के लिए हड़ताल पर चली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed