फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   पानी पर बवाल गांव में पुलिस तैनात बड़ी खबर हे

पानी पर बवाल गांव में पुलिस तैनात बड़ी खबर हे

Sat, 09 Dec 2017 01:18 AM IST
Updated Sat, 09 Dec 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
पानी पर बवाल गांव में पुलिस तैनात  बड़ी खबर हे
गांव झंजेड़ी में गंदे पानी की निकासी को लेकर स्थिति तनावपूर्ण
विज्ञापन

पुलिस तैनात, पानी की निकासी न होने से गांव के लोग परेशान
लोगों का आरोप- बीडीपीओ की ओर से नहीं की जा रही कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
खरड़।
गांव झंजेड़ी में कुछ घरों के आगे गली में खड़े गंदे पानी की निकासी को लेकर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। गली में खड़े गंदे पानी को एक पक्ष के लोग झंजेड़ी से चुन्नीं को जाने वाली सड़क के साथ बने नाले में निकालना चाहते हैं। वहीं, दूसरे पक्ष के लोग पानी की निकासी रोकने के लिए दबाव बना रहे हैं ताकि यह गंदा पानी उनकी जमीन में लगी फसल को नुकसान न पहुंचाए। गांव में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस तैनात की गई है।
मौके पर मौजूद पुलिस के जांच अधिकारी भूपिंदर कुमार ने बताया कि किसी को भी गांव में स्थिति खराब करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। गांव के पूर्व पंच कर्मजीत सिंह, रतीक मोहम्मद, जीत खान और पूर्व नंबरदार श्रीराम समेत कई अन्य गांववासियों ने बताया कि उनके घरों के सीवरेज के पानी का निकास नहीं हो रहा है। सड़क के साथ बने नाले को एक जमीन मालिक ने बंद कर दिया है। गांववासियों ने बताया कि इस नाले से पिछले 30-40 साल से गांव के गंदे पानी का निकास हो रहा था। लोगों ने बताया कि गली में गंदा पानी खड़ा रहने के कारण यहां बीमारी फैलने का डर बना हुआ है। इस कारण लोगों का आना जाना भी मुश्किल हो गया है। लोगों ने बताया कि गंदे पानी की निकासी का प्रबंध करने के लिए डीसी मोहाली को प्रार्थना पत्र दिया था, जिस पर कार्रवाई करने के लिये बीडीपीओ कार्यालय को कहा गया है।
विज्ञापन

लोगों ने कहा कि बीडीपीओ कार्यालय द्वारा इस बारे में कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। वहीं जमीन के मालिक कैप्टन हरप्रीत सिंह संधू ने बताया कि इस गंदे पानी के कारण उसकी जमीन में खड़ी मक्के की फसल को नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि जमीन ऊंची होने के कारण सारा पानी उनके खेतों के पास ही खड़ा रहता है, इस कारण फसल खराब हो जाती है। उन्होंने कहा कि यदि पंचायत उसकी जमीन से आगे गंदे पानी की निकासी का कोई प्रबंध कर देती है तो उन्हें कोई परेशानी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के सरपंच सुरमुख सिंह ने बताया कि उनके गांव का गंदा पानी कई वर्षों से इसी नाले में गिर रहा है। उन्होंने कहा कि इस पानी के उचित निकास के लिए उन्होने खरड़ के बीडीपीओ के माध्यम से पुलिस सहायता की मांग की थी ताकि गंदे पानी की निकासी के लिए उचित प्रबंध किया जा सके। इस बारे में बीडीपीओ खरड़ ने कहा कि पुलिस सहायता मिलने के बाद गंदे पानी की निकासी के लिए उचित प्रबंध करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed