फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   170 Indians return to UAE from SpiceJet flight under Vande Bharat Mission

वंदे भारत मिशन के तहत स्पाइसजेट की उड़ान से यूएई से लौटे 170 भारतीय

Wed, 08 Jul 2020 01:21 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
170 Indians return to UAE from SpiceJet flight under Vande Bharat Mission
जीरकपुर। वंदे भारत मिशन के तहत मंगलवार को स्पाइसजेट की एक स्पेशल उड़ान से यूएई में फंसे 170 भारतीय मोहाली के चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लौट आए हैं। यह वह भारतीय हैं जो कि लॉकडाउन से पहले किसी न किसी काम से यूएई गए हुए थे। अब इन्हें भारत सरकार की ओर से वापस लाया गया है। जब भारत सरकार को इसकी जानकारी मिली कि वहां भारतीय फंसे हुए हैं तो उनको वापस लाने के लिए स्पेशल उड़ानें चलाई गईं।
विज्ञापन

इस उड़ान से आए ज्यादातर यात्रियों ने पीपीई किट पहनी थी। इस उड़ान में पंजाब, हिमाचल, जम्मू, हरियाणा और आसपास के राज्यों के यात्री शामिल थे।
जैसे ही उड़ान यहां पहुंची तो पंजाब सरकार के स्वास्थ्य विभाग के डाक्टरों ने सभी यात्रियों का मेडिकल चेकअप किया। इसके बाद यात्रियों को बैच में एयरपोर्ट से बाहर निकाला गया। इस दौरान सभी को सैनिटाइज किया गया और थर्मल स्क्रीनिंग की गई। इसके बाद जो दूसरे राज्यों की सरकार की ओर से यहां यात्रियों को लेने टीम पहुंची थी उनके साथ वहां के यात्रियों को भेज दिया गया। इन यात्रियों को उनके राज्य में ही क्वारंटीन किया जाएगा और जो ट्राइसिटी के यात्री हैं उन्हें चंडीगढ़ में क्वारंटीन किया जाएगा। इस मौके पर सेहत विभाग की टीम ने सभी लोगों को कोरोना सेफ्टी के लिए जारी की गई गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed