फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   17-year-old girl committed suicide by hanging herself from a fan under suspicious circumstances

Mohali News: 17 वर्षीय युवती ने संदिग्ध हालात में पंखे से फंदा लगाकर की खुदकुशी

Tue, 09 May 2023 02:08 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Updated Tue, 09 May 2023 02:08 AM IST
विज्ञापन
17-year-old girl committed suicide by hanging herself from a fan under suspicious circumstances
17 वर्षीय युवती ने संदिग्ध हालात में पंखे से फंदा लगाकर की खुदकुशी
विज्ञापन

- मृतका के परिजनों और उनके साथियों ने सोसायटी में किया हंगामा

- पुलिस ने हंगामा शांत कर शव डेराबस्सी सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया

संवाद न्यूज एजेंसी

जीरकपुर। रविवार की रात सावित्री ग्रीन-1 सोसायटी में एक 17 वर्षीय युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी खबर मिलते ही सोसायटी के फ्लैटों में काम करने वाली महिलाएं इकट्ठी हो गईं और हंगामा कर दिया। इसके बाद मृतक युवती के परिजन और उनके जानकार मौके पर पहुंचे और सोसायटी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने हंगामा करने वाले लोगों को करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद शांत किया और युवती के शव को डेराबस्सी के सिविल अस्पताल कर मोर्चरी में रखवा दिया। यहां पर सोमवार को देर शाम तक पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चल रही थी।

इस मामले के पुलिस जांच अधिकारी ने बताया कि सलोनी (17) निवासी मुजफ्फरनगर, यूपी, हाल निवासी लोहगढ़ ने वीआईपी रोड पर स्थित सावित्री ग्रीन-1 सोसायटी में टावर नंबर 11 के फ्लैट नंबर 1103 में घरेलू काम करती थी और वहीं रहती थी। उसने रविवार की रात किचन में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जिस घर में युवती ने सुसाइड किया उस घर के मालिक विकास तलवार ने पुलिस को बताया कि युवती हमारे घर काम करती थी और रविवार की शाम को वह उसे घर पर ही छोड़कर किसी काम से बाहर गए थे। जब वह रात करीब दस बजे घर आए आए तो युवती किचन में फंदे से लटकी हुई थी। वहीं, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार युवती का किसी से अफेयर चल रहा था। इसके चलते युवती ने यह कदम उठाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed