फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   164-foot wide airport link road opens to traffic, bridge and other works still pending

Mohali News: 164 फुट चौड़ी एयरपोर्ट लिंक रोड यातायात के लिए खुली, पुल और अन्य कार्य अभी बाकी

Wed, 03 Jun 2026 02:07 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
164-foot wide airport link road opens to traffic, bridge and other works still pending
मोहाली। सेक्टर-65/66 स्थित बावा व्हाइट हाउस से गांव कंबाला होते हुए सीधे शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक जाने वाले बहुप्रतीक्षित लिंक रोड को गमाडा ने यातायात के लिए खोल दिया है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के निर्देशानुसार 31 मई तक सड़क चालू करने की समय सीमा तय होने के कारण निर्माण कार्य पूरी तरह पूरा न होने के बावजूद इसे आम लोगों के लिए शुरू कर दिया गया। हालांकि सड़क खुलने से जहां लोगों को राहत मिली है, वहीं अधूरे निर्माण के कारण सुरक्षा को लेकर चिंता भी बढ़ गई है।
विज्ञापन

करीब 164 फुट चौड़ी इस सड़क के निर्माण पर लगभग 125 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। इसके चालू होने से मोहाली और चंडीगढ़ से एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों की दूरी दो से ढाई किलोमीटर तक कम हो जाएगी। साथ ही एयरपोर्ट रोड पर वाहनों का दबाव भी घटने की उम्मीद है। लंबे समय से इस सड़क के खुलने का इंतजार कर रहे लोगों को इससे बड़ी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

मगर जमीनी स्थिति अभी पूरी तरह संतोषजनक नहीं है। कंबाला और रुड़का के निकट चो पर बन रहे पुल का निर्माण कार्य अभी अधूरा है। फिलहाल पुल का केवल एक हिस्सा ही यातायात के लिए खोला गया है, जबकि दूसरे हिस्से पर काम जारी है। पुल के आसपास सड़क निर्माण का कार्य भी पूरा नहीं हो पाया है। कई स्थानों पर सड़क के किनारे कच्चे हिस्से, निर्माण सामग्री और अस्थायी रास्ते दिखाई दे रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि दिन के समय वाहन चालक सावधानी के साथ निकल रहे हैं, लेकिन रात के समय स्थिति ज्यादा जोखिम भरी हो सकती है। सड़क पर पर्याप्त रोशनी, चेतावनी संकेत और सुरक्षा बैरिकेड्स की कमी के कारण अनजान वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी और गांव कंबाला के सरपंच गुरमुख सिंह, ठेकेदार गुरमेल सिंह, जसप्रीत सिंह और अन्य ग्रामीणों ने कहा कि यह सड़क क्षेत्र के विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इससे एयरपोर्ट तक पहुंच आसान होगी, यात्रा का समय बचेगा और एयरपोर्ट रोड पर ट्रैफिक जाम में भी कमी आएगी। उन्होंने मांग की कि परियोजना के शेष कार्य को प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा किया जाए।


शेष कार्य अगले 10 दिनों में पूरा कर दिया जाएगा
पुल और सड़क निर्माण का शेष कार्य अगले 10 दिनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। हाल ही में हुई बारिश के कारण निर्माण कार्य प्रभावित हुआ था लेकिन विभाग निर्धारित समय में कार्य पूरा कर सड़क को पूरी तरह दोतरफा यातायात के लिए शुरू करने का प्रयास कर रहा है।- एसई अमित गर्ग, गमाडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed