{"_id":"5c856b7cbdec22140e106a98","slug":"161552247676-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य विभाग की ओर से 36720 बच्चों को पोलियो की बूंदे पिलाने का रखा लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य विभाग की ओर से 36720 बच्चों को पोलियो की बूंदे पिलाने का रखा लक्ष्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
36720 बच्चों को पोलियो रोधी दवाई पिलाने का लक्ष्य
सेहत विभाग की ओर से तीन दिवसीय पल्स पोलियो मुहिम का आगाज
डेराबस्सी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सिविल अस्पताल की एसएमओ डॉ. संगीता जैन के नेतृत्व में पोलियो रोधी दवाई पिलाने की मुहिम की शुरुआत की गई। डॉ. जैन ने कहा कि इस मुहिम के तहत 12 मार्च तक पोलियो रोधी दवाई पिलाई जाएगी।
इस मुहिम की शुरुआत रविवार को बस स्टैंड से डॉ. जैन की ओर से एक बच्चे को पोलियो रोधी ड्रॉप्स पिलाकर की गई। नोडल अफसर डॉ. हरकीरत ने बताया कि नेशनल पल्स पोलियो के पहले पड़ाव में ब्लाक में 150 टीमों की ओर से 0 से 5 साल के बच्चों को पहले दिन बूथ पर दवा पिलाई गई जबकि बाकी दो दिन 11 व 12 मार्च को घर-घर जाकर दवाई पिलाई जाएगी। इस काम में 28 सुपरवाइजर तैनात किए गए हैं। मुहिम के दौरान 36,720 बच्चों को पोलियो रोधी ड्रॉप्स पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इस मौके पर इंस्पेक्टर रजिंदर सिंह, शीनम ग्रोवर ब्लाक एजुकेटर, सरबजीत सैनी, दीपिका उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन- बच्चे को पोलियो रोधी ड्रॉप्स पिलातीं एसएमओ डॉ. संगीता जैन।