{"_id":"5c58a0ebbdec224bc62b4fad","slug":"161549312235-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंसर पनपने का कारण जागरूकता की कमी ---मोहाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंसर पनपने का कारण जागरूकता की कमी ---मोहाली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंसर से डरने की नहीं, लड़ने की जरूरत
सिविल सर्जन बोलीं- कैंसर पनपने का कारण जागरूकता की कमी
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। सोमवार को कैंसर रोकथाम दिवस था। पंजाब में कैंसर प्रतिदिन पैर पसारता जा रहा है। सरकारी स्तर पर इसकी रोकथाम व इलाज के लिए तमाम दावे किए जा रहे हैं। मोहाली का सिविल अस्पताल भी कैंसर के मरीजों को इलाज के तमाम सुविधाएं उपलब्ध करवा रहा है।
सिविल सर्जन डॉ. रीटा भारद्वाज ने बताया कि जिले के सिविल अस्पताल सहित सभी सब-डिविजन अस्पतालों व कम्युनिटी सेंटरों में स्पेशल कैंप लगा कर लोगों की जांच करने के साथ ही उन्हें कैंसर के लक्षण, बचाव व इलाज के संबंध में जानकारी दी जाती है। डॉ. भारद्वाज ने बताया कि समय पर कैंसर की पहचान हो जाने पर इसके खतरनाक प्रभाव को रोका जा सकता है। उन्होंने कहा कि कैंसर से डरने की नहीं बल्कि लड़ने की जरूरत है।
---------------
-- बाक्स --
कैंसर के लक्षण व बचाव
डॉ. रीटा भारद्वाज का कहना है कि कैंसर के लक्षणों में छाती में गिल्टी होना, लगातार खांसी होना, आवाज में भारीपन, महिलाओं में महावारी के दौरान ज्यादा खून आना, मुंह में सफेद धब्बे होना, मुंह खोलने में दिक्कत और मुंह के छालों का ठीक न होना ये ऐसे लक्षण हैं जिनके होने पर तुरंत डाक्टर से जांच करवाकर सलाह ली जानी चाहिए।
विज्ञापन
-----------
बाक्स
सरकार दे रही सहुलियतें
डॉ. रीटा ने बताया कि सरकार द्वारा कैंसर मरीजों को इलाज के लिए कई सहुलियतें दी जा रही हैं। इसके लिए मुख्यमंत्री कैंसर राहत कोष योजना के तहत मरीजों को सरकारी अस्पताल व इंपेनल्ड अस्पतालों में 1.50 लाख रुपये तक की माली मदद दी जाती है। कम्युनिटी हेल्थ सेंटर स्तर पर आने वाले मरीजों की जांच के बाद ब्रैस्ट व सर्वाइकल कैंसर के मरीजों की स्क्रीनिंग की जाती है।
--------
बाक्स
कीटनाशक व तंबाकू कैंसर के बड़े कारण
सिविल सर्जन डॉ. रीटा भारद्वाज का कहना है कि खेतों में इस्तेमाल होने वाले कीटनाशक कैंसर का बड़ा कारण हैं। साथ ही तंबाकू का सेवन भी बीमसाी की बड़ी वजह है। छह किस्म के जानलेवा कैंसर की वजह तंबाकू ही है, इसलिए बीड़ी, सिगरेट, जर्दा व तंबाकू के सेवन से परहेज करना चाहिए। ज्यादा वसा यानि फैट वाले भोजन से भी परहेज करें। कैंसर के शुरुआती लक्षणों व पहचानने की जरूरत है। बीमारी से बचने के लिए अपने आसपास सफाई रखना भी जरूरी है।
--------------
बाक्स --
12.5 प्रतिशत रोगी ही आते हैं इलाज के लिए
कैंसर की जांच व बचाव के लिए जिले में लगने वाले मेडिकल कैंपों की जांच कर रहे डिप्टी मेडिकल कमिश्नर डॉ. राकेश सिंगला बताते हैं कि बेसिक स्तर पर महज 12.5 प्रतिशत कैंसर रोगी ही इलाज के लिए आते हैं। उन्होंने कहा कि समय पर जांच व स्क्रीनिंग न होने के कारण बड़ी संख्या में रोगी इलाज से वंचित रह जाते हैं। इसके लिए वह जागरूकता की कमी को जिम्मेदार मानते हैं।