{"_id":"5bfc54f1bdec22415774e63f","slug":"161543263473-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदिग्ध हालत में चार भैंसों की एक साथ मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सदिग्ध हालत में चार भैंसों की एक साथ मौत
Updated Tue, 27 Nov 2018 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव मियांपुरा चंगर में संदिग्ध हालात में चार भैंसों की मौत
अधिकारी बोले, सैंपलों की रिपोर्ट आने पर पता लगेगा
अमर उजाला ब्यूरो
कुराली। गांव मियांपुरा चंगर में संदिग्ध हालात में पशुपालक की चार भैंसों की मौत हो गई। पीड़ित परिवार ने लाखों के हुए नुकसान को लेकर मुआवजे की मांग की है। सुरमुख सिंह ने बताया कि उन्होंने अपने घर में कई पशु पाले हैं। कुछ दिन पहले उसकी एक भैंस अचानक बीमार हो गई और फिर उसकी मौत हो गई। एक-एक करके चार भैंसों की मौत हो गई, लेकिन मौत के कारणों का पता नहीं चला। पशुओं के डाक्टरों से उनका इलाज भी करवाया।
डॉ. अमृतपाल कौर ने बताया कि इंफेक्शन और निमोनिया को पशुओं की मौत का कारण समझा जा रहा है। पशुपालन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर संजीव कुमार खोसला के नेतृत्व में टीम ने गांव का दौरा करते हुए मौत के लक्षणों संबंधी जानकारी प्राप्त की। विभाग के डिवीजन डायग्नोस्टिक सेंटर जालंधर की टीम ने गांव पहुंचकर पोस्टमार्टम किया और पशुओं के खून के सैंपल लिए।
डिप्टी डायरेक्टर संजीव खोसला ने बताया पशुओं की मौत के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। सैंपलों और पोस्टमार्टम की रिपोर्ट कुछ दिनों में आ जाएगी जिससे मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
फोटो कैपशन : गांव मियांपुर चंगर में पशुओं की जांच करती हुई टीम।
( अजय ) फोटो नंबर : एमएचएल-81