फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   पंजाबी भाषा समर्थकों पर फैंकी पानी की बौछारे

पंजाबी भाषा समर्थकों पर फैंकी पानी की बौछारे

Fri, 02 Nov 2018 02:08 AM IST
Updated Fri, 02 Nov 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
पंजाबी भाषा समर्थकों पर फैंकी पानी की बौछारे
चंडीगढ़ पुलिस की तरफ से की गई कार्रवाई
विज्ञापन

इस दौरान पानी की बौछारों व लाठीचार्ज से कई लोग हुए घायल

अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। पंजाबी भाषा को बनता सम्मान व चंडीगढ़ पंजाब को दिलाने जैसी मांगों को लेकर कई लोग वीरवार को पंजाबी मां बोली सत्कार संस्था व दल खालसा के बैनर तले संघर्ष की राह पर आ गए। उन्होंने पहले मोहाली में रैली की। इसके बाद चंडीगढ़ की तरफ कूच किया, लेकिन चंडीगढ़ बार्डर पर उन्हें चंडीगढ़ पुलिस की ओर से पानी की बौछारों का सामना करना पड़ा।

जानकारी के मुताबिक काफी संख्या में लोगों ने लक्खा सिधाणा की अगुवाई में जैसे ही वाईपीएस चौक पार किया तो सेक्टर-52 स्थित गीता भवन के नजदीक चंडीगढ़ पुलिस ने बैरीकेड लगाकर उन्हें रोक लिया। रोष प्रदर्शन कर रहे लोगों ने चंडीगढ़ पुलिस की इस कार्रवाई का विरोध किया और जबरदस्ती चंडीगढ़ में दाखिल होने का प्रयास किया तो पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया गया और पानी की बौछारें की गईं। इस दौरान कई लोग घायल भी हो गए। काफी जद्दोजहद के बाद पुलिस ने लक्खा सिधाणा, इकबाल सिंह बादशापुर सहित कुल 11 मेंबरों का प्रतिमंडल चंडीगढ़ भेजा। पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज में जिला फरीदकोट के गांव डल्लावाली का वसनीक गुरदीप सिंह सिर पर पुलिस का डंडा लगने से घायल हो गए। इस से पहले रोष मार्च को संबोधन करते हुए पंजाबी मां बोली सत्कार संस्था के मुखी लक्खा सिधाणा ने कहा कि देश के 28 राज्यों की अपनी अपनी राजधानी है, लेकिन पंजाब ही ऐसा राज्य है जिस की अपनी कोई राजधानी नहीं है। उन्होंने कहा कि पंजाब के 22 गांवों को उजाड़ कर चंडीगढ़ शहर बसाया गया था। हैरानी की बात ये है कि चंडीगढ़ पर पंजाब का हक होने की बजाय यह पंजाब को नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बाकी राज्यों की भांति हाईकोर्ट भी पंजाब तथा हरियाणा की अलग अलग होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed