फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   अब मोहाली में भी बनेगा ट्रांसपोर्ट नगर व मिल्क कॉलोनी

अब मोहाली में भी बनेगा ट्रांसपोर्ट नगर व मिल्क कॉलोनी

Fri, 16 Mar 2018 02:08 AM IST
Updated Fri, 16 Mar 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
अब मोहाली में भी बनेगा ट्रांसपोर्ट नगर व मिल्क कॉलोनी
चंडीगढ़ की तर्ज पर मोहाली में ट्रांसपोर्ट नगर और मिल्क कॉलोनी बसेगी
विज्ञापन

शहर की समस्याओं के हल और प्लानिंग को लेकर विधायक ने अधिकारियों के साथ की मीटिंग
मोटर मार्केट भी शहर के बाहर एक जगह पर ही की जाएगी स्थापित
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
शहर की विभिन्न समस्याओं को लेकर विधायक बलबीर सिंह सिद्धू ने वीरवार को गमाडा अधिकारियों के साथ मीटिंग की। इस दौरान मोहाली में ट्रांसपोर्ट नगर और मिल्क कॉलोनी स्थापित करने पर चर्चा हुई। साथ ही मोटर मार्केट को शहर के बाहर एक ही स्थान पर तब्दील करने के लिए गंभीरता से विचार विमर्श किया गया। विधायक ने अधिकारियों को शहर की समस्याएं तुरंत दूर करने को कहा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि लोगों को किसी तरह की मुश्किल नहीं आनी चाहिए।

मिल्क कॉलोनी में बनाएंगे पशुओं का अस्पताल
मीटिंग में विधायक के अलावा गमाडा के सीए रवि भगत, एसीए राजेश धीमान और चीफ इंजीनियर सुनील कांसल समेत कई अधिकारी मौजूद थे। इस दौरान विधायक ने बताया कि मीटिंग में चंडीगढ़ की तर्ज पर ट्रांसपोर्ट नगर व मिल्क कॉलोनी स्थापित करने की योजना बनाई गई है। उन्होंने बताया कि पशु पालकों की सहूलियत के लिए मिल्क कॉलोनी में बड़ा पशु अस्पताल बनाने पर भी विचार किया गया। मिल्क कॉलोनी स्थापित होने से कुंभड़ा, सोहाना व मटौर के पशु मालिकों को लाभ होगा।
विज्ञापन


सीवरेज की समस्या जल्द की जाए दूर
मीटिंग में विधायक ने अधिकारियों को बताया कि सोहाना, बाकरपुर, बलौंगी, मौली और लखनौर में सीवरेज की समस्या है। सिद्धू ने अधिकारियों से इसे जल्द हल करने को कहा। इसके अलावा गमाडा की तरफ से किसानों की एक्वायर की गई जमीन का बकाया जल्द देनेे की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


121 गज के प्लॉटों का मामला जल्द निपटेगा
विधायक के राजनीतिक सलाहकार हरकेश चंद शर्मा मच्छलीकलां ने बताया कि गमाडा को बाकरपुर के एयरोसिटी में लैंड पूलिंग के तहत 121 गज के प्लॉटों के मामले को जल्द निपटाने को कहा गया है। इसके अलावा सेक्टर-76 से अस्सी में सड़कों की मरम्मत का काम जल्द पूरा करने के लिए अधिकारियों को हिदायत दी गई है। इसके अलावा मीटिंग में शहर की समस्याओं को हल करने के आदेश दिए गए हैं।


मिनी मार्केट बनाने पर भी बनी रणनीति
मीटिंग में सेक्टर-57 में मिनी मार्केट बनाने पर चर्चा की गई। इस मौके पर विधायक ने कहा कि इलाके के लोगों द्वारा इस समस्या को गंभीरता से उठाया जा रहा है। ऐसे में लोगों की समस्या का हल पहल के आधार पर किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed