फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   16 crates of milk stolen from two shops, incident captured in CCTV

Mohali News: दो दुकानों से दूध के 16 क्रैट चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Sun, 29 Sep 2024 03:36 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2024 03:36 AM IST
विज्ञापन
16 crates of milk stolen from two shops, incident captured in CCTV
जीरकपुर। शहर में चोरी की वारदातें बढ़ती जा रही हैं। ढकोली की वेलिंगटन सोसाइटी के सामने दो दुकानों के आगे से चोरों ने दूध के 16 क्रैट चोरी कर लिए हैं। यह वारदात शुक्रवार सुबह सवा 6 बजे की है और सीसीटीवी में कैद हो गई है। फुटेज में दिख रहा है कि दो चोर मुंह ढककर ऑटो में आए और एक दुकान के आगे से 10 और दूसरी दुकान के आगे से दूध के 6 क्रैट चोरी करके ऑटो में रखकर फरार हो गए। पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है। दुकानदार राजू ने बताया कि दूध कंपनी की गाड़ी रोजाना की तरह सुबह करीब छह बजे दूध के क्रैट उनकी दुकान के आगे रखकर चली जाती है। शुक्रवार को सुबह भी दूध कंपनी की गाड़ी ने सीसीटीवी के अनुसार सुबह करीब सवा 6 बजे मेरी राजू डिपार्टमेंटल स्टोर दुकान के आगे दूध के 10 क्रैट और पड़ोसी की दुकान किरपाल डिपार्टमेंटल स्टोर के आगे दूध के 6 क्रैट उतारे थे। इसके बाद एक ऑटो में मुंह ढके हुए दो चोर आए और ऑटो के आगे नंबर प्लेट भी नहीं लगी थी। उन्होंने ऑटो का पिछला हिस्सा खोला हुआ था और पीछे की नंबर पलेट भी दिखाई नही दे रही थी। इन दोनों चोरों ने दोनों दुकानों के आगे से कुल 16 क्रैट दूध के उठाए और वहां से फरार हो गए। इसकी शिकायत के साथ सीसीटीवी फुटेज पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed