{"_id":"5d1fc2658ebc3e3c714629c5","slug":"156236244417-mohali-news57","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र सरकार के बजट मोहाली इंडस्ट्री कहीं खुशी तो कहीं गम वाली स्थिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र सरकार के बजट मोहाली इंडस्ट्री कहीं खुशी तो कहीं गम वाली स्थिति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए बजट से मोहाली इंडस्ट्री को काफी हद तक राहत मिली है। एमएसएमई सेक्टर को जो राहत दी गई है उससे मोहाली इंडस्ट्री को काफी फायदा हुआ है। 90 फीसदी इंडस्ट्री एमएसएई के तहत ही आती है।
मोहाली इंडस्ट्री एसोसिएशन के करीब सात सौ मेंबर है। अगर यूनिटों की बात करें तो यह संख्या 1200 तक जाती है। ऐसे में इंडस्ट्री को फायदा दिख रहा है। वहीं, इंडस्ट्री से जुड़े लोगों का कहना है कि जितनी उम्मीदें थी, उतनी राहत नहीं मिली। हालांकि काफी हद तक इंडस्ट्री को फायदा हुआ है।
मोहाली इंडस्ट्री एसोसिएशन के प्रधान योगेश सागर का कहना है कि बजट में एमएसएमई सेक्टर के लिए जो घोषणाएं हुईं हैं उससे मोहाली की इंडस्ट्री को फायदा होगा। उक्त सेक्टर को काफी रिलेक्स दी गई है। हालांकि उनका मानना है कि डीजल के रेटों में बढ़ोतरी से थोड़ा झटका जरूर लगा है, क्योंकि इससे उत्पादन पर असर पड़ेगा।
विज्ञापन
उद्योगपति व पार्षद कुलजीत सिंह बेदी का कहना है कि बजट से कुछ खास नहीं मिला है। वहीं, डीजल और पेट्रोल के रेट बढ़ने से आम लोगों पर असर पड़ेगा। उत्पादन भी प्रभावित होगा। आखिरकार आम जनता पर ही महंगाई का चाबुक चलेगा।
कारोबारी जतिंदर पाल सिंह जेपी सिंह का कहना है कि बजट में सरकार ने सभी को कुछ न कुछ राहत देने की कोशिश की है। लेकिन पेट्रोल डीजल पर एक्साइज ड्यूटी व रोड कंस्ट्रक्शन सेस लगाने से आम लोगों पर असर पड़ेगा। इससे महंगाई बढ़ेगी क्योंकि देश की अधिकांश परिवहन व्यवस्था डीजल वाहनों पर निर्भर है। डीजल कीमत बढ़ने से परिवहन लागत बढ़ेगी। जिससे वस्तुओं की कीमत बढ़ेगी।
उद्योगपति विजय गोयल का कहना है कि सरकार ने एमएसएमई क्षेत्र को जो राहत बजट में दी है उससे काफी फायदा इंडस्ट्री को होगा। इसके अलावा जीएसटी भरने से लेकर अन्य राहत दी गई। इससे लोगों को फायदा मिलेगा।