फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   मोहाली में कॉल सेटर कर्मी से रेप मामले में चालान पेश

मोहाली में कॉल सेटर कर्मी से रेप मामले में चालान पेश

Sat, 06 Jul 2019 03:04 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2019 03:04 AM IST
विज्ञापन
मोहाली में कॉल सेटर कर्मी से रेप मामले में चालान पेश
मोहाली। कॉल सेंटर की महिला मुलाजिम को पता पूछने के बहाने जबरदस्ती अगवा कर रेप की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी टैक्सी ड्राइवर लक्की निवासी बलौंगी के खिलाफ पुलिस ने चालान पेश कर दिया है। मामले में पुलिस ने चौबीस गवाह बनाए हैं ताकि अदालत में पुलिस की कहानी कमजोर न पड़े।
विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले आरोपी पर आईपीसी की धारा 376, 506, 473 201, 323, 363, 365 की धाराओं के तहत चालान पेश किया है। हालांकि आरोपी ने चार लड़कियों को अपना शिकार बनाया था। अभी तक पुलिस ने एक मामले में चालान पेश किया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक यह मामला 15 अप्रैल 2019 को सामने आया था। कॉल सेंटर कर्मी ने इस संबंधी सोहाना थाने में शिकायत दी थी, लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई थी। एरिया के चक्कर में वह दो थानों के धक्के खाती रही थी। जब मामला एसएसपी के ध्यान में आया तो उन्होंने पीड़िता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की थी। साथ ही एसएचओ दिलजीत सिंह को केस दर्ज करने में देरी के लिए सस्पेंड कर दिया था। मामले का राष्ट्रीय महिला आयोग ने संज्ञान लिया था। साथ ही पंजाब के डीजीपी से इस संबंध से रिपोर्ट तलब की थी। इसके बाद सस्पेंड एसएचओ पर ही केस दर्ज किया गया था। वहीं, पंजाब महिला आयोग की चेयरपर्सन मनीष गुलाटी ने मोहाली में आकर पीड़िता से मुलाकात की थी और उसे हर संभव सहायता देने के आदेश अधिकारियों को दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बनाया था व्हाट्सएप ग्रुप, बिजनेसमैन व पार्षद थे मेंबर
आरोपी ने अपने मोबाइल पर एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया हुआ था। इसमें उसने शहर के कई नामी बिजनेसमैन, नेता और पार्षद जोड़े हुए थे। कई जानकारियां ग्रुप में शेयर करता था, लेकिन जैसे ही उसके लिंक के लोगों को पता चला था कि पुलिस ने उसे उठा लिया है, उसके बाद से लोगों ने ग्रुप को छोड़ना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed