फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   शिक्षा बोर्ड के दिहाड़ीदार मुलाजिमों को मिलेगी ईएसआई की सुविधा

शिक्षा बोर्ड के दिहाड़ीदार मुलाजिमों को मिलेगी ईएसआई की सुविधा

Fri, 05 Jul 2019 02:04 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2019 02:04 AM IST
विज्ञापन
शिक्षा बोर्ड के दिहाड़ीदार मुलाजिमों को मिलेगी ईएसआई की सुविधा
मोहाली। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने अपने दिहाड़ीदार मुलाजिमों को कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) में रजिस्टर करवा दिया है। अब बोर्ड के 427 मुलाजिमों को ईएसआई की सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। बोर्ड ने अपनी 50वीं वर्षगांठ पर दिहाड़ीदार मुलाजिमों को यह तोहफा दिया है।
विज्ञापन

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन मनोहर कांत कलोहिया ने बताया कि दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी पिछले काफी समय से ईएसआई सुविधा की मांग कर रहे थे। इन दिहाड़ीदार मुलाजिमों की मांग थी कि उन्हें सरकार की तरफ से चलाई जा रही कर्मचारी राज्य बीमा निगम स्कीम के तहत रजिस्टर्ड करवाया जाए। चेयरमैन कलोहिया ने बताया कि मुलाजिमों की इस मांग को मानते हुए बोर्ड लेखा शाखा की तरफ से पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड में काम करते 427 दिहाड़ीदार मुलाजिमों को, जो इस स्कीम के अंतर्गत लाभ के पात्र हैं, की रजिस्ट्रेशन का सारा काम पूरा कर लिया गया है। चेयरमैन ने कहा कि शिक्षा बोर्ड की 50वीं वर्षगांठ को समर्पित कामों में बोर्ड के दिहाड़ीदार मुलाजिमों को यह तोहफा है।
विज्ञापन

इस मौके पर जहां चेयरमैन मनोहर कांत कलोहिया ने शिक्षा बोर्ड के दिहाड़ीदार मुलाजिमों को बधाई दी, वहीं दिहाड़ीदार मुलाजिमों ने भी चेयरमैन का धन्यवाद किया। इस दौरान संयुक्त सचिव जनक राज महरोक समेत सहायक सचिव लेखा कांता मोंगा और कुलदीप झलर सहित शिक्षा बोर्ड के कई अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed