{"_id":"5d1e62dc8ebc3e3cc057b7ba","slug":"156227245117-mohali-news8","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली में बारिश ने खोली नगर निगम की बरसात से निपटने की तैयारियों की पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली में बारिश ने खोली नगर निगम की बरसात से निपटने की तैयारियों की पोल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। भले ही नगर निगम द्वारा मानसून से निपटने के लिए कई दिन पहले तैयारियां शुरू कर दी गई थीं, लेकिन बुधवार रात और वीरवार को सुबह हुई बारिश ने उन तैयारियां की पोल खोल दी। इस दौरान कई इलाकों में बारिश के बाद पानी भरा रहा जिसके बाद पूरा दिन लोग परेशान होते रहे। सबसे ज्यादा समस्या विभिन्न एरिया की मार्केट और रिहायशी एरिया के एंट्रेस एरिया में आई। इसके अलावा पार्क भी तालाब बन गए। कई जगह फुटपाथ तक धंस गए। हालांकि किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है। इलाके के लोगों का कहना है कि नगर निगम को इस चीज से सबक लेना चाहिए। साथ ही इस दिशा में उचित कार्रवाई करनी चाहिए।
बुधवार रात से ही तेज बारिश शुरू हो गई थी। जिसने लोगों को गर्मी से काफी राहत दी। मौसम एकदम ठंडा हो गया था। हालांकि बारिश तेज होने के चलते कई इलाकों में बारिश हटने के बाद भी जलभराव की स्थिति बनी रही। इनमें मार्केटों की पार्किंग शामिल है। फेज-पांच और फेज-3बी2 की मार्केट का बुरा हाल रहा । तालाब जैसे हालात बने रहे। ऐसी ही स्थिति शहर के ज्यादातर पार्कों की थी। फेज-आठ नेचर पार्क के एक हिस्से में काफी पानी खड़ा हो गया था। जिसके चलते वहां से लोगों को गुजरने में भी काफी दिक्कत आ रही थी।
बारिश के बाद पानी हटाते रहे मुलाजिम
बारिश के दौरान बलौंगी से नाइपर जा रही सड़क पर कई जगह पानी खड़ा गया था। नगर निगम के मुलाजिम बारिश खत्म होने के बाद इसे सड़कों से हटाते दिखे। ऐसी स्थिति फेज-दस लेजर वैली के पास बनी हुई थी।
विज्ञापन
घर में घुस गया बारिश का पानी
फेज-11 के मकान नंबर 1425/1 निवासी कबीर हुसैन ने बताया कि उनके इलाके में सीवरेज लाइन बंद है। इस दौरान जब बारिश हुई तो उसके इलाके में जलभराव हो गया। इस दौरान पूरा परिवार आफत उठाता रहा।
फुटपाथ दे गए जवाब, हादसों का बना डर
फेज-तीन पांच की लाइटों से फेज-पांच पीटीएल जाने वाली सड़क के किनारे बनाए गए फुटपाथ पूरी तरह से जवाब दे गए हैं। जिससे लोगों को काफी मुश्किल उठानी पड़ रही है। बारिश से फुटपाथ कई जगह धंस गए। जिसे लोगों की मुसीबत और बढ़ा दी है। लोगों का कहना है कि प्रशासन को इस मामले को गंभीरता से लेना चाहिए।
बड़माजरा में पूरा दिन नहीं आई लाइट
वीरवार को सबसे ज्यादा परेशानी बड़माजरा में रहने वाले लोगों ने उठाई। लोगों का कहना था कि सुबह ही लाइट चली गई थी। जो कि देर रात तक नहीं आई। इस दौरान इलाके में सीवरेज की लाइन धंसने से एक जगह ट्रक फंस गया था।
एन चो लाया गंदगी
खरड़-चंडीगढ़ हाईवे पर बारिश की वजह से दलदल ही रहा। पूरा दिन लोग परेशान होते रहे। वहीं, शहर से गुजरते एन चो में पानी का बहाव तेज था। इस दौरान चो में चंडीगढ़ से काफी गंदगी बाहर आई थी जो चो के किनारों पर फंस गई। हालांकि पानी निकलता रहा। हालांकि लखनौर चो में अभी समस्या बनी हुई है।