फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   मुलाजिमों ने सेहत मंत्री को याद दिलाए सरकार के वादे

मुलाजिमों ने सेहत मंत्री को याद दिलाए सरकार के वादे

Wed, 03 Jul 2019 02:08 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2019 02:08 AM IST
विज्ञापन
मुलाजिमों ने सेहत मंत्री को याद दिलाए सरकार के वादे
मोहाली। पंजाब के मुलाजिम इन दिनों सरकार को उसके वादे याद करवा रहे हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को पंजाब सबोर्डिनेट सर्विसेज फेडरेशन और पंजाब यूटी मुलाजिम एवं पेंशनर एक्शन कमेटी ने मोहाली में हेल्थ कारपोरेशन के दफ्तर में रैली की। इसके बाद सेहत मंत्री बलबीर सिद्धू ने वहां पहुंचकर मुलाजिमों के मास डेपुटेशन से याद पत्र लिया। मुलाजिम इससे पहले 22 जून को पटियाला में ब्रह्म मोहिंदरा को, 25 जून को खरड़ में चरनजीत सिंह चन्नी को और 29 जून को मनप्रीत बादल को याद पत्र दे चुके हैं। इसमें वह सरकार को उसके किए वादे याद दिला रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को पंजाब सबोर्डिनेट सर्विसेज फेडरेशन और पंजाब एवं यूटी मुलाजिम पेंशनर एक्शन कमेटी ने तय प्रोग्राम के तहत मोहाली में हेल्थ कारपोरेशन के दफ्तर के बाहर रैली की। यह रैली फेडरेशन के पंजाब प्रधान दर्शन सिंह लुबाणा की अगुवाई में हुई। इसका मकसद कैबिनेट सब कमेटी के मेंबर एवं सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू को सरकार के अधूरे वादों को लेकर याद पत्र देना था।
विज्ञापन

रैली को मुलाजिम नेता सज्जन सिंह, निर्मल सिंह धालीवाल, रणबीर ढिल्लों, हरभजन सिंह पिलखनी, रणजीत सिंह राणवां, अशीष जुलाहा, गुरमेल सिंह मैडले, सुभाष मोदी, जीत कौर, करतारपाल सिंह पवन गडियाल, अमृतपाल सिंह, कृष्ण प्रसाद ने संबोधित किया। वक्ताओं का कहना था कि कैबिनेट सब कमेटी ने सीएम के आदेशों को ताक पर रखकर मुलाजिमों की मांगों को भुला दिया है। सीएम के आदेश के बावजूद कैबिनेट सब कमेटी मुलाजिमों के साथ मीटिंग करने से कतरा रही है। वक्ताओं का कहना था कि यही वजह है कि सब कमेटी में मौजूद मंत्रियों को याद पत्र देकर सरकार के वादे याद दिलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने हेल्थ कारपोरेशन के दफ्तर पहुंचकर मुलाजिमों के डेपुटेशन से बातचीत की व याद पत्र लिया। सेहत मंत्री ने मुलाजिमों को भरोसा दिलाया कि सरकार मुलाजिमों की मांगों पर पूरी संजीदगी से कार्रवाई कर रही है। जल्द ही कैबिनेट सब कमेटी मुलाजिमों के साथ मीटिंग भी करेगी। सेहत मंत्री से मिलने के बाद मुलाजिमों की एक मीटिंग हुई। इसमें सेहत मंत्री के समर्थन के चलते 17 जुलाई को पटियाला में होने वाली मुलाजिमों की राज्यस्तरीय रैली को स्थगित कर 25 जुलाई को करने का फैसला लिया गया। इसकी तैयारी के लिए 17 जुलाई को पटियाला, 18 जुलाई को जालंधर और 19 जुलाई को बठिंडा में कन्वोकेशन होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed