{"_id":"5d1a6eae8ebc3e3cb16c74ab","slug":"156201333613-mohali-news69","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब पंजाब के सरकारी स्कूल में शुरू हुई प्लेसमेंट ड्राइव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब पंजाब के सरकारी स्कूल में शुरू हुई प्लेसमेंट ड्राइव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। स्कूल शिक्षा विभाग की तरफ से 12वीं वोकेशनल व नेशनल सिकल्स क्वालीफिकेशन फ्रेमवर्क (एनएसक्यूएफ) के अधीन पास होने वाले विद्यार्थियों के लिए पूरे पंजाब में रोजगार मेले आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में जिला शिक्षा अफसर सेकेंडरी हिम्मत सिंह की अगुवाई में फेज-3बी1 के सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में रोजगार मेला करवाया गया।
जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि मेले में रिकॉर्ड 87 फीसदी विद्यार्थियों की सिलेक्शन हुई है। जिला वोकेशनल कोआर्डिनेटर हरविंदर सिंह खैहरा ने बताया कि रोजगार मेले में मोहाली के अलावा रूपनगर, फतेहगढ़ साहिब व शहीद भगत सिंह नगर के कुल 564 विद्यार्थियों ने अपना बायो डाटा जमा करवाकर इंटरव्यू दिया। इनमें से 494 विद्यार्थियों को कंपनियों की तरफ से चुना गया। 46 कंपनियां स्टूडेंट्स को चुनने के लिए पहुंची थीं।
डायरेक्टर जनरल स्कूल शिक्षा विभाग मोहम्मद तैय्यब ने मेले में शामिल होकर विद्यार्थियों की हौसलाअफजाई की। डिप्टी डायरेक्टर वोकेशनल सुभाष महाजन ने बताया कि पूरे पंजाब में बड़े स्तर पर कंपनियां स्कूलों में पहुंच रही हैं। साथ ही विद्यार्थियों की सिलेक्शन की जा रही है। इस मौके पर उप जिला शिक्षा अधिकारी रविंदर कौर, गुरप्रीत कौर समेत चार जिलों के वोकेशनल कोआर्डिनेटर व समूह एनएसक्यूएफ वोकेशनल स्कूलों का स्टाफ बड़ी संख्या में सीधे तौर पर शामिल हुआ।