फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   बनूड़ को पानी देने के चक्कर में पांच दर्जन गांवों के किसान मुसीबत में

बनूड़ को पानी देने के चक्कर में पांच दर्जन गांवों के किसान मुसीबत में

Sun, 30 Jun 2019 12:45 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
बनूड़ को पानी देने के चक्कर में पांच दर्जन गांवों के किसान मुसीबत में
लांडरां/बनूड़। घग्गर नदी के पानी से इंजनों के माध्यम से अपने खेतों की सिंचाई करने वाले पांच दर्जन गांवों के किसान मुसीबत में आ गए हैं। किसानों का आरोप है कि बनूड़ शहर में पानी की सप्लाई देने के लिए छतबीड़ जू के पास बनाए गए डैम से पानी नहीं छोड़ा जा रहा। ऐसे में उनके इंजन चल नहीं पा रहे और फसल सूख गई है। शनिवार को डैम पर किसान विभाग के खिलाफ एकजुट हो गए और सिंचाई विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

किसानों ने आरोप लगाया कि पानी रोकने से उनकी धान की फसल खराब होना शुरू हो गई है। नंबरदार जसपाल सिंह बासमा, पाल सिंह सरपंच बासमा कालोनी, तरसेम सिंह सरपंच बासमा, भूपिंदर सिंह भिंदा गदापुर, नंबरदार जसवंत सिंह की अगुवाई में एकत्रित किसानों ने सिंचाई विभाग के उच्च अधिकारियों और पंजाब सरकार से 3 मार्च 2016 को हुए समझौते को लागू करने की मांग की। किसानों ने समझौते की कापियां दिखाते हुए कहा कि सिंचाई विभाग के तत्कालीन सचिव के अलावा अन्य उच्च अधिकारियों ने घग्गर में इंजन लगाकर पानी उठाने के लिए किसानों के साथ लिखित समझौता किया था। उन्होंने कहा कि समझौते के तहत हर महीने की पहली से दस तारीख तक बनूड़ नहर में पानी छोड़ा जाना था, लेकिन विभाग ने 23 तारीख से ही डैम में पानी रोकना शुरू कर दिया है। इससे किसानों की धान की फसल सुखना शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि बनूड़ नहर में पानी छोड़ने वाले दिनों के दौरान भी घग्गर में सौ क्यूसिक पानी छोड़ा जाना है, परंतु पानी की बूंद भी नहीं छोड़ी जा रही। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर समझौते को उसी तरह लागू न किया और पहली से दस तारीख तक सौ क्युसिक और दस तारीख से महीने की आखिरी तारीख तक सारा पानी घग्गर में न छोड़ा तो वह बड़े संघर्ष से गुरेज नहीं करेंगे।
विज्ञापन

जिक्रयोग है कि पहली जुलाई से सांसद परनीत कौर और राजपुरा हलके के विधायक हरदियाल सिंह कंबोज ने बनूड़ नहर में पानी छोड़े जाना का उद्घाटन करना है। सिंचाई विभाग के एक्सईएन चंद्र मोहन शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। नहर के उद्घाटन समारोह के मौके पर इंजनों द्वारा पानी उठाने वाले किसानों ने भी रोष प्रदर्शन करने का एलान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed