फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   महाराष्ट्र ने जीती राष्ट्रीय व्हील चेयर बास्केटबाल चैंपियनशिप

महाराष्ट्र ने जीती राष्ट्रीय व्हील चेयर बास्केटबाल चैंपियनशिप

Sun, 30 Jun 2019 12:45 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
महाराष्ट्र ने जीती राष्ट्रीय व्हील चेयर बास्केटबाल चैंपियनशिप
मोहाली। सेक्टर-78 स्थित मल्टीपर्पज स्टेडियम में चल रही राष्ट्रीय व्हील चेयर बास्केटबाल चैंपियनशिप शनिवार को संपन्न हो गई। मुकाबलों के पुरुष व महिला वर्ग दोनों में ही महाराष्ट्र ने बाजी मारी। पुरुष वर्ग में पंजाब व महिला वर्ग में हरियाणा उपविजेता बना। पुरुष वर्ग में तमिलनाडु व महिला वर्ग में कर्नाटक तीसरे स्थान पर रहा। विजेताओं को केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजीजू ने सम्मानित करते हुए बधाई दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि खिलाड़ी आगे भी इसी तरह का प्रदर्शन जारी रखेंगे। वहीं, सरकार द्वारा अपनी तरफ से खिलाड़ियों के लिए सुविधाएं देने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
विज्ञापन

पुुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले में महाराष्ट्र ने पंजाब को 64-52 के अंतर से हराया। यह महाराष्ट्र का लगातार छठा खिताब है। पंजाब पिछली बार तीसरे स्थान पर रहा था, जबकि इस बार प्रदर्शन में सुधार हुआ है। तीसरे स्थान वाले मैच में तमिलनाडु ने तेलंगाना को 42-20 के अंतर से पराजित किया। महिला वर्ग के फाइनल मुकाबले में महाराष्ट्र की टीम ने तमिलनाडु को 25-14 से हराया। इससे पहले करीब तीन बजे केंद्रीय मंत्री के आने का समय था, लेकिन मंत्री तय समय से लेट पहुंचे। हालांकि जिला प्रशासन व पंजाब सरकार के सीनियर अधिकारी तय समय पर पहुंच गए थे और उन्हें भीषण गर्मी में इंतजार करना पड़ा। प्रशासन ने खिलाड़ियों के लिए पीने के पानी से लेकर आवाजाही के लिए बसों तक सभी चीजों का इंतजाम किया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed