फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   डेंगू से जंग के लिए सेहत विभाग ने कसी कमर

डेंगू से जंग के लिए सेहत विभाग ने कसी कमर

Fri, 28 Jun 2019 01:53 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 01:53 AM IST
विज्ञापन
डेंगू से जंग के लिए सेहत विभाग ने कसी कमर
मोहाली। वीआईपी जिले को डेंगू फ्री बनाने के जिला प्रशासन प्लानिंग से जुट गया है। डीसी गिरीश दियालन ने जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में सेहत विभाग के अधिकारियों संग मीटिंग की। इसमें सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह व एडीसी साक्षी साहनी भी मौजूद रहीं। डीसी ने जिले में डेंगू की रोकथाम के लिए रूटीन सर्वेक्षण के दौरान घरों में कूलरों व अन्य स्थानों में जमा हुए पानी में पाए गए डेंगू के लारवा संबंधी चालानों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि इस काम को सेहत विभाग व नगर निगम मिलकर अंजाम दें। जिन इलाकों में अभी से डेंगू का लारवा मिलना शुरू हो गया है, वहां ज्यादा ध्यान दिया जाए। उन्होंने सेहत विभाग की तरफ से चलाई स्कीमों की भी जानकारी ली। जिला टीकाकरण अफसर डॉ. वीना जरेवाल ने बताया कि सेहत के प्रति जागरूकता अभियान के तहत 8 से 23 जुलाई तक दस्त रोको पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसमें आशा वर्कर जीरो से पांच साल तक के बच्चों को घर-घर जाकर ओआरएस व जिंक की गोलियां मुहैया कराएंगी। आंगनबाड़ी व स्कूलों में जाकर बच्चों को सफाई के तरीकों के बारे में जानकारी दी जाएगी। इस मौके पर सहायक कमिश्नर यशपाल शर्मा, एसडीएम डेराबस्सी पूजा सियाल, एसडीएम खरड़ विनोद बंसल, एसडीएम मोहाली जगदीप सहगल समेत कई अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed