फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   वीरवार से लापता युवक का सुराग नहीं, लोगों ने थाने के आगे दिया धरना

वीरवार से लापता युवक का सुराग नहीं, लोगों ने थाने के आगे दिया धरना

Tue, 25 Jun 2019 01:52 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2019 01:52 AM IST
विज्ञापन
वीरवार से लापता युवक का सुराग नहीं, लोगों ने थाने के आगे दिया धरना
कुराली। गांव बमनाडा के लापता हुए युवक के मामले में पुलिस द्वारा ठोस कार्रवाई न किए जाने को लेकर गांव वासियों ने सिटी थाने के आगे देर शाम को धरना दिया। पारिवारिक मेंबरों ने अगवा किए जाने की आशंका व्यक्त करते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

गांव बमनाडा का लगभग 37 वर्षीय गुरप्रीत सिंह पुत्र प्रकाश सिंह 5 दिन से लापता है। उसके परिजनों सुरिंद्र सिंह, रघुवीर सिंह व अन्य ने बताया कि गुरप्रीत राज मिस्त्री का काम करता है। वीरवार को अपने काम पर से आने के बाद बस स्टैंड पर पहुंचा तो उसको वहां से गांव का ही एक व्यक्ति अपने साथ मोटरसाइकिल पर ले गया। उन्होंने शराब भी पी व उनके साथ एक और व्यक्ति भी था, लेकिन रात को गुरप्रीत घर नहीं आया। वे कुराली थाना सिटी में शिकायत दे चुके हैं और जो व्यक्ति गुरप्रीत को साथ लेकर गया था, उस संबंधी भी पुलिस को जानकारी दे चुके हैं, लेकिन पुलिस ठोस कार्रवाई नहीं कर रही। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा शंकामय व्यक्ति को दिन में बुला लिया जाता है व रात को छोड़ दिया जाता है।
विज्ञापन

इस संबंध में थाना सिटी के एसएचओ भगवंत सिंह रियाड को कई बार फोन किए तो उन्होंने फोन नहीं उठाया, जबकि सिटी थाने के मुंशी हर्ष ने संपर्क करने पर कहा कि इस मामले संबंधी शिकायत आई है। मामले की जांच और कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed