फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   चंडीगढ़ की तर्ज पर मोहाली में बसेगी मोटर मार्केट

चंडीगढ़ की तर्ज पर मोहाली में बसेगी मोटर मार्केट

Sun, 23 Jun 2019 12:57 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ की तर्ज पर मोहाली में बसेगी मोटर मार्केट
मोहाली। ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) ने फेज-11 में बल्क मैटीरियल मार्केट में मोटर मार्केट विकसित करने की दिशा में कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी कड़ी में मोटर मार्केट में बसने वाले मैकेनिकों को बूथों के नंबर अलाट करने के लिए ड्रॉ निकाला गया। इसमें बूथों के लिए 204 व दुकानों के लिए 20 अर्जियां प्राप्त हुईं थीं। इस मौके पर गमाडा के एसीए राजेश धीमान व ईओ हासिंग महेश बंसल समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे। अब जल्द ही गमाडा लोगों को पजेशन दे देगी।
विज्ञापन

गमाडा ने चंडीगढ़ जैसे महानगरों की तर्ज पर एक जगह ही मोटर मार्केट बसाने की तैयारी की है। इसके लिए गमाडा ने पहले शहर में विभिन्न सड़कों व मार्केटों में मोटर मैकेनिक का काम करने वाले लोगों का सर्वे किया। इसके बाद तय किया कि फेज-11 बल्क मैटीरियल मार्केट में मोटर मार्केट स्थापित की जाएगी। प्रस्ताव बनाकर सरकार को भेजा गया था, जिसे सरकार ने मंजूरी दे दी थी। इसके बाद गमाडा ने लोगों से एप्लीकेशन मांगी थीं। अब आगे की कार्रवाई शुरू हुई है। गमाडा की इसके पीछे सोच है कि शहर की सुंदरता को निखारा जाए। हर जगह सड़कों पर दुकानें न लगें। इससे बाहर से आने वाले लोगों पर गलत असर पड़ता है। इस मौके पर बताया गया कि गमाडा ने बूथों की कीमत लगभग 14 लाख रुपये तय की है। बूथ लेने के इच्छुक लोगों ने कुल रकम का 10 फीसदी पहले ही जमा करवा दिया है, जबकि शेष रहती रकम दस किश्तों में भरी जाएगी। इससे पहले फेज-7 और छह में मोटर मार्केट चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed