फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   आग लगने से झुलसी महिला की इलाज के दौरान मौत

आग लगने से झुलसी महिला की इलाज के दौरान मौत

Sun, 23 Jun 2019 12:57 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
आग लगने से झुलसी महिला की इलाज के दौरान मौत
जीरकपुर। ढकोली स्थित स्पैंगल हाइट्स सोसायटी के एक फ्लैट में गैस लीकेज के चलते लगी आग से झुलसी महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। स्पैंगल हाइट्स सोसाइटी में पाइप के जरिए गैस सप्लाई की जाती है। दस जून को दूसरी मंजिल पर फ्लैट नंबर 53 ब्लॉक सी के किचन में उषा गर्ग (60) पत्नी जगदीश लाल व नौकरानी राज रानी खाना पकाने के लिए खड़े थे। उषा ने जैसे ही रेगुलेटर घुमाया तो धमाके के साथ उषा और राज रानी के कपड़ों में आग लग गई। उषा के बेटे सुनील गर्ग (45) ने कंबल लपेट कर आग बुझाई। इस दौरान सुनली के भी हाथ झुलस गए। उन्हें पंचकूला सेक्टर-6 में भर्ती करवाया था। उषा रानी की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया था, जहां 19 जून को उनकी मौत हो गई। घटना से दुखी सुनील गर्ग ने कहा कि उनकी मां की जान सोसायटी में गैस सप्लाई करने वाली कंपनी की गलती से हुई है। वह इंसाफ के लिए गैस कंपनी के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed