{"_id":"5d0d3f7c8ebc3e7a1b4b6e1a","slug":"15611492931-mohali-news30","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइब्रेरियों के शुभारंभ में छिड़ी क्रेडिट वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाइब्रेरियों के शुभारंभ में छिड़ी क्रेडिट वार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। शहर के विभिन्न पार्कों में एमसी फंड के माध्यम से गमाडा द्वारा बनाई गई छह लाइब्रेरियों के शुभारंभ पर शुक्रवार को राजनीति गरमा गई। एक तरफ कांग्रेस नेता व कैबिनेट मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने सेक्टर-69, 70, फेज-3बी1 और फेज-4 के पार्क में बनी लाइब्रेरियों का शुभारंभ किया तो दूसरी तरफ अकाली दल के पार्षदों ने फेज-6, 4, 11 व सेक्टर-69 में लाइब्रेरियों का शुभारंभ किया। इस दौरान दो लाइब्रेरियों का दो बार शुभारंभ हो गया।
शुक्रवार को जैसे ही मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने लाइब्रेरियों के शुभारंभ करने का फैसला लिया। इसके बाद अकाली दल के पार्षद भी हरकत में आ गए। सुबह दस बजे सेक्टर-69 की पार्षद रजिंदर कौर कुंभड़ा ने सेक्टर-69 में बनी लाइब्रेरी का शुभारंभ किया। इसके बाद वहां पर कैबिनेट मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू पहुंचे और लाइब्रेरी का शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने सेक्टर-70 पहुंचकर लाइब्रेरी का शुभारंभ किया। इसके बाद मंत्री का काफिला फेज-3बी1 में पहुंचा व लाइब्रेरी की शुरुआत की। आखिर में मंत्री ने फेज-4 में बोगनविला पार्क में बनी लाइब्रेरी का शुभारंभ किया। हालांकि इससे पहले अकाली दल की पार्षद ने फेज-4 की लाइब्रेरी का शुभारंभ कर दिया था। इसी दौरान अकाली पार्षद परमजीत सिंह काहलों ने फेज-6 में बनी लाइब्रेरी की शुरुआत की। उनके साथ फेज-6 के पार्षद आरपी शर्मा के अलावा गुरमीत कौर, सुरिंदर सिंह रोडा, हरपाल सिंह चन्ना, व अन्य अकाली हाजिर थे। बाद में अकाली पार्षदों को काफिला फेज-4 के पार्क में पहुंचा, जहां पर फेज-4 की पार्षद कुलदीप कौर कंग, गुरमुख सिंह सोहल व फेज-9 के पार्षद कमजीत सिंह रूबी मौजूद थे। यहां पर एक बच्चे से लाइब्रेरी का शुभारंभ करवाया गया। इसके बाद फेज-11 में पार्षद अमरीक सिंह तहसीलदार ने लाइब्रेरी का शुभारंभ किया।
क्या कहते हैं पार्षद व मंत्री
अकाली पार्षद व अकाली दल की जिला इकाई के महासचिव परमजीत सिंह काहलो ने कहा कि कैबिनेट मंत्री ने जानबूझकर पहले से चल रही लाइब्रेरियों का क्रेडिट लेने की कोशिश की, जबकि लाइब्रेरियां एमपी फंड से बनी थीं। यहां पर नगर निगम की तरफ से किताबें व अन्य सामान मुहैया करवाया जाना था। वहीं, मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा कि लाइब्रेरियों के लिए नगर निगम 40 लाख रुपये की मुहैया करवाई गई है। इससे लोगों को फायदा होगा।
विज्ञापन
एक जून को ही खोल दी गईं थीं लाइब्रेरियां
इन लाइब्रेरियों को बनाने का काम पहले ही पूरा हो चुका था। एक जून को इन लाइब्रेरियों को बिना किसी शुभारंभ के लोगों के लिए खोल दिया गया था। वहीं, लाइब्रेरियों में अखबार व मैगजीन भी लगवा दिए गए थे, जबकि किताबों के लिए टेंडर लगे हुए थे।