फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   मोहाली में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ लगे पोस्टर

मोहाली में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ लगे पोस्टर

Sat, 22 Jun 2019 02:04 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2019 02:04 AM IST
विज्ञापन
मोहाली में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ लगे पोस्टर
मोहाली। पंजाब के कैबिनेट मंत्री व लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में शुमार रहे नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर पहले ही कांग्रेस में माहौल गरमाया हुआ है। वहीं, शुक्रवार को मोहाली में चंडीगढ़ के साथ लगते सीमावर्ती एरिया में सिद्धू के खिलाफ पोस्टर लगने का मामला सामने आया है। पोस्टरों में सिद्धू से सवाल किया गया है कि उन्होंने कहा कि था कि अगर अमेठी में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी हार गए तो वह राजनीति छोड़ देंगे। ऐसे में बताएं कि वह कब राजनीति छोड़ेेंगे। वहीं, इस पर अकाली नेता का कहना है कि या तो सिद्धू लोगों से किया वादा पूरा करें, वरना माफी मांगें।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह फेज-3ए चंडीगढ़ के साथ लगते एरिया में नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ पोस्टर लगे देखे गए। पोस्टर अंग्रेजी और पंजाबी में थे। इसमें सिद्धू की फोटो भी थी। हालांकि पोस्टर किसने चस्पा किए, इस बारे में पता नहीं चल पाया। पूरा दिन इलाके में इनकी चर्चा होती रही। वहीं, सरकारी प्रॉपर्टी पर पोस्टर लगाए गए थे। ऐसे में नगर निगम की टीम ने पोस्टर हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी और पुलिस भी जांच में जुट गई है कि आखिर किसकी तरफ से यह पोस्टर लगाए गए हैं।
विज्ञापन

जिक्रयोग है कि कुछ दिन पहले पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदंर सिंह ने मंत्रियों के विभागों में फेरबदल किया था। साथ ही नवजोत सिंह सिद्धू का स्थानीय निकाय विभाग बदलकर ब्रह्म महिंद्रा को दे दिया था। सभी मंत्रियों ने अपने विभाग ज्वाइन कर लिए थे, जबकि सिद्धू इस फेरबदल से नाराज चल रहे थे। वहीं, उन्होंने नया विभाग की जिम्मेदारी भी नहीं ली थी। इसके बाद से वह दिल्ली में डेरा डाले हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहते हैं अकाली नेता
मीडिया से बातचीत में अकाली दल के सीनियर नेता डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि चुनाव के समय स्टेज पर चढ़कर नेता कुछ भी कह देते हैं। झूठी कसमें तक खा जाते हैं। नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा था कि अमेठी से राहुल गांधी हार गए तो वह राजनीति छोड़ देंगे। ऐसे में उन्हें जनता से किया वादा पूरा करना चाहिए। अगर वादा पूरा नहीं कर सकते तो लोगों के सामने खड़े होकर माफी मांगें, साथ ही कहें कि वह आगे से ऐसा वादा नहीं करेंगे।

पुलिस पोस्टर लगाने वाले तक पहुंच सकती है आसानी से
जिस जगह पर पोस्टर लगाए गए हैं, उसके पास ही ट्रैफिक लाइट प्वाइंट है। इसके अलावा पेट्रोल पंप है, जहां पर कैमरे लगे हुए हैं। इसके अलावा एक नामी प्राइवेट बस कंपनी का दफ्तर है। वहां भी कैमरे लगे हुए हैं। इन कैमरों की वजह से पहले भी आरोपी पकड़े गए थे। ऐेसे में पुलिस आरोपियों तक आसानी से पहुंच सकती है।


दर्ज हो सकता है केस, लग सकता है जुर्माना
जिस एरिया में पोस्टर लगाए गए थे, वह नगर निगम के अधीन आता है। वहां पर इस तरह पोस्टर लगाना मना है। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ नगर निगम केस दर्ज करवा सकता है, साथ ही उक्त लोगों पर जुर्माना तक लग सकता है। पहले ऐसे कई कंपनियों पर केस दर्ज हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed