फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   गर्मी का प्रकोप, पारा 43, शहर की रौनक गायब, बढ़ रहीं हेल्थ प्रॉब्लम

गर्मी का प्रकोप, पारा 43, शहर की रौनक गायब, बढ़ रहीं हेल्थ प्रॉब्लम

Sun, 09 Jun 2019 01:09 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
गर्मी का प्रकोप, पारा 43, शहर की रौनक गायब, बढ़ रहीं हेल्थ प्रॉब्लम
मोहाली। गर्मी के प्रकोप से शहर का जनजीवन अस्त-व्यस्त है। शनिवार को लू के तेज थपेड़ों के बीच शहर का अधिकतम तापमान 43 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। अवकाश के बावजूद लोगों ने घरों से बाहर निकलने से परहेज किया। भीषण गर्मी के चलते दिन के समय शहर सुनसान रहा। दिन ढलने के बाद सड़कों पर रौनक लौटी।
विज्ञापन

लगातार बढ़ते तापमान के कारण लोगों में सेहत संबंधी समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। लोग लू के चलते हीट स्ट्रोक, डायरिया, डीहाइड्रेशन व पेट की समस्याओं की चपेट में आ रहे हैं। अस्पतालों में इस तरह के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। डॉक्टर्स लोगों को गर्मी से बचाव की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन


बीमारियों से बचना है तो खूब पानी पीएं
डॉ. अखिलेश शर्मा का कहना है कि भीषण गर्मी के बीच थोड़ी सी लापरवाही आपको बीमार बना सकती है। लिहाजा गर्मी से बचाव के जरूरी उपाय करें। गर्मी के दौरान सबसे जरूरी है पानी। गर्मी में हीट स्ट्रोक, पेट की समस्या, डायरिया और डीहाइड्रेशन से बचने के लिए पानी सबसे जरूरी है। इसलिए खूब पानी पीएं। इस मौसम में अगर सही मात्रा में पानी न पिया जाए तो कोशिकाओं में पानी की कमी हो जाती है, जिससे इलेक्ट्रोलाइट का संतुलन बिगड़ जाता है और बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खानपान का रखें ध्यान, बाजारी व डिब्बा बंद फूड न लें
डॉ. शर्मा बताते हैं कि भीषण गर्मी के इस मौसम में खानपान की अनियमितता के कारण पेट की समस्या, डायरिया, उल्टी, फूड प्वॉइजनिंग हो सकती है। इसलिए खानपान पर विशेष ध्यान देना जरूरी है। बाजार का और डिब्बा बंद खाना तो इन दिनों बिल्कुल न खाएं। गर्मी के प्रकोप और बीमारियों से बचने में ताजे फल और हरी सब्जियां महत्वपूर्ण हैं। इस मौसम में खीरा, ककड़ी, तरबूज व खरबूजे जैसे फलों का खूब इस्तेमाल करें।


हल्के कपड़े पहनें, एक्टीविटी से भी बचें
डॉ. अखिलेश कहते हैं कि पानी और खाने पीने के अलावा गर्मी के मौसम में पहनावे व स्किन का भी ध्यान रखना जरूरी है। हल्के कपड़े पहनें, जो न सिर्फ वजन में हलके हों बल्कि उनका रंग भी हल्का हो। काले रंग के कपड़े बिल्कुल न पहनें। धूप में निकलते वक्त छतरी या टोपी का प्रयोग करें। कोई ऐसी एक्टीविटी न करें जिससे थकान हो। अगर रेगुलर एक्सरसाइज करते हैं तो भी आउटडोर एक्सरसाइज न करें। सुबह के वक्त ठंडे मौसम में ही वर्कआउट करें। तेज धूप से अकसर स्किन पर एलर्जी या रैशेज हो जाते हैं। इनसे छुटकारा पाने के लिए स्किन पर एलोवेरा जैल लगाएं। नहाने के पानी में चुटकी भर बेकिंग सोडा मिलाकर नहाने से भी गर्मियों में स्किन पर एलर्जी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed