फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   प्रॉपर्टी से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी मोबाइल पर

प्रॉपर्टी से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी मोबाइल पर

Sun, 09 Jun 2019 01:08 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 01:08 AM IST
विज्ञापन
प्रॉपर्टी से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी मोबाइल पर
मोहाली। मोहाली समेत पंजाब के लगभग सभी बड़े शहरों में लोगों को अपनी प्रॉपर्टी से जुड़ी सारी जानकारी मोबाइल पर एसएमएस के माध्यम से मिल पाएगी। इसके लिए पुडा व उससे जुड़ी सभी अन्य अथॉरिटी ने नई पहल की है। इसके तहत अलाटियों को अपनी संपत्ति के विवरण ऑनलाइन हासिल करने के लिए यूजर नेम, यूजर आईडी विभाग की वेबसाइट पर बनाने होेंगे और दफ्तरी रिकॉर्ड व मोबाइल नंबर रजिस्टर करवाना होगा। इससे अलग-अलग विकास अथॉरिटी के दफ्तरों में दाखिल की गईं अर्जियों की स्थिति संबंधी अलाटियों को समय-समय पर सूचना दी जाएगी। साथ ही लंबित किश्तें व उससे संबंधित जानकारी भी दी जाएगी। पुडा अधिकारियों के मुताबिक रिकॉर्ड में अलाटियों / प्रॉपर्टी मालिक की उपलब्ध जानकारी को अपडेट करने का काम शुरू कर दिया है। अलग-अलग अथॉरिटी की वेबसाइट पर जाकर अलाटी 30 जून तक यूजर नेम व यूजर आईडी बना सकते हैं।
विज्ञापन


रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया वेबसाइट पर उपलब्ध
पुडा अधिकारियों के मुताबिक यूजर नेम व आईडी बनाने व मोबाइल नंबर रजिस्टर करवाने की पूरी प्रक्रिया पुडा व अन्य विकास अथॉरिटी की वेबसाइट पर उपलब्ध है। अपने विवरण को अपडेट करने या रजिस्ट्रेशन करवाने के काम में दिलचस्पी रखने वाले 0172-2215202, 204, 206 व 5027180 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed